Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी विवादों में:एडवोकेट ने चंडीगढ़ SSP को दी शिकायत, कहा- युवाओं पर डाल रहा गलत प्रभाव

    2 hours ago

    1

    0

    अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद हो गया है। काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने चंडीगढ़ के एसएसपी को शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि यह गाना अश्लील, भद्दा और समाज के लिए हानिकारक है। शिकायत में कहा गया है कि यह गाना युवाओं पर गलत प्रभाव डाल रहा है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं, जबकि इसके गीतकार रकीब आलम हैं। पुलिस से उन्होंने मांग की है कि वायरल हो रहे अश्लील गाने के मामले में तुरंत BNS की धारा 294, 296, 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत FIR दर्ज की जाए और गाना सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए, क्योंकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है। इससे महिलाओं, बच्चों और समाज की गरिमा बुरी तरह प्रभावित हो रही है, इसलिए सख्त से सख्त कार्रवाई जरूरी है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर के 'पप्पू' हत्याकांड में आज एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई:पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत अन्य आरोपियों के मामले पर विचार
    Next Article
    न्यूजीलैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, T20I सीरीज से बाहर हो गया स्टार प्लेयर

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment