Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत:तेज रफ्तार कार नीम के पेड़ से टकराई, 1 दिन पहले हुई थी छोटे भाई की शादी

    5 hours ago

    2

    0

    जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में ग्राम कुरकुरु के 31 वर्षीय ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा उर्फ ओपी की मौत हो गई। यह घटना उनके छोटे भाई की शादी के दिन हुई। जिससे परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुशवाहा के छोटे भाई सत्यम कुशवाहा की शादी एट कस्बे के अवध पैलेस गेस्ट हाउस में थी। गुरुवार रात बारात पहुंची थी और देर रात तक वैवाहिक रस्में पूरी हो चुकी थीं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रवीण कुशवाहा को उनकी मां माया देवी ने गांव स्थित घर के सबमर्सिबल खराब होने की जानकारी दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई इसके बाद वे कार से गांव के लिए निकले। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक नीम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रवीण कुशवाहा को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल परिजनों को सूचित कर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान की मौत की खबर शादी समारोह तक पहुंचते ही वहां शोक छा गया। कुछ देर पहले जहां खुशियां थीं, वहीं अचानक मातम पसर गया। मृतक की पत्नी उर्मिला और पिता शंभू दयाल दुखद स्थिति में हैं। सूचना मिलने पर एट थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में दुख का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जानकीपुरम के साप्ताहिक बाजार पर हाईकोर्ट सख्त:एक महीने में हटाने या उचित स्थान पर शिफ्ट करने का आदेश
    Next Article
    मूवी रिव्यू: राजा शिवाजी:स्वराज्य की भावना को भव्यता से दिखाती फिल्म, रितेश देशमुख का सधा निर्देशन और स्टारकास्ट का असरदार अभिनय इसकी ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment