Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर 'स्वीमिंग पूल', बच्चे करते मस्ती:वार्ड-53 में मामूली बारिश से होता जलभराव; पार्क शराबियों का अड्‌डा, शाम होते ही हंगामा होता है

    2 hours ago

    1

    0

    मामूली बारिश में ही वार्ड-53 की सड़कों पर 'स्वीमिंग पूल' जैसी स्थिति बन रही है। एक तरफ वार्ड के लोग इस मुसीबत से रोज परेशान हो रहे हैं तो वहीं बच्चों ने इसे खेल बना लिया है। दूसरी ओर कॉलोनियों के पार्क अब बच्चों और बुजुर्गों के नहीं, बल्कि शराबियों के अड्डे बन चुके हैं। शाम ढलते ही यहां शराब की बोतलें खुलती हैं, गाली-गलौज और हंगामा शुरू हो जाता है। कूड़े के ढेर, चोक सीवर, जर्जर सड़कें और बदहाल सफाई व्यवस्था से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद हालात नहीं बदल रहे। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्क में दिनभर कूड़ा फेंका जाता है। शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। दीवारें पेशाबघर बनी हैं। महिलाएं-बच्चे डर के कारण पार्क में जाना छोड़ चुके हैं। शिकायतें कर-कर के थक गए, लेकिन सुनवाई नहीं होती। दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में वार्ड-53 का जायजा लिया गया... ट्रांस यमुना फेज-2 की सड़क पर हल्की बारिश के बाद भी जलभराव मिला। कई इलाकों में सड़क किनारे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे थे, जिससे बदबू और गंदगी फैली हुई थी। बाल विहार पार्क में आवारा पशु घूमते नजर आए और परिसर में गंदगी फैली मिली। वहीं कई पार्कों की दीवारों को लोगों ने खुलेआम पेशाबघर बना दिया है, जिससे आसपास का माहौल अस्वच्छ बना हुआ है। पहले ये नजारा देखिए... पार्क बने कूड़ाघर, शाम होते ही सजती है शराबियों की महफिल स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी के पार्क अब बच्चों और बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों के अड्डे बन गए हैं। पार्क में खुलेआम कूड़ा फेंका जा रहा है। सफाईकर्मी कई-कई दिनों तक नहीं आते, जिससे चारों ओर गंदगी और बदबू फैली रहती है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही पार्क में शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। शराब की बोतलें तोड़ी जाती हैं, गाली-गलौज होती है और महिलाओं व बच्चों ने शाम के बाद पार्क जाना ही छोड़ दिया है। जाम सीवर और गंदगी से बढ़ी परेशानी रामबाग बस्ती और यमुना विहार की गलियों में छोटी नालियां चोक मिलीं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था और कई जगह सीवर ओवरफ्लो की स्थिति दिखाई दी। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बारिश के दौरान जलनिकासी पूरी तरह ठप हो जाती है, जिससे घरों के बाहर और कई जगह घरों के अंदर तक गंदा पानी पहुंच जाता है। वार्ड की बड़ी समस्याएं पार्कों की बदहाली: पार्क कूड़ाघर और शराबियों के अड्डे बन गए हैं। नियमित सफाई नहीं होती। सीवर ओवरफ्लो: पुरानी और जाम सीवर लाइनें उफन रही हैं, जिससे सड़कों पर गंदा पानी बहता है। चोक नालियां और गंदगी: नियमित सफाई के अभाव में नालियां जाम हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। टूटी सड़कें और जलभराव: हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब बन जाती हैं और आवागमन प्रभावित होता है। पेयजल संकट: कई इलाकों में गंगाजल की लाइन नहीं है और लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। खराब स्ट्रीट लाइट: कई गलियों में स्ट्रीट लाइट बंद हैं, जिससे रात में अंधेरा रहता है। टूटी सड़कें और खराब स्ट्रीट लाइट बनी मुसीबत वार्ड की कई सड़कें जर्जर हालत में मिलीं। जगह-जगह गड्ढे हैं और हल्की बारिश में ही सड़कें पानी से भर जाती हैं। लोगों का कहना है कि इससे आए दिन वाहन चालक फिसलकर गिरते हैं। कई खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी खराब मिलीं, जिससे रात के समय गलियों में अंधेरा रहता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। पेयजल की समस्या भी बरकरार स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड के कई हिस्सों में गंगाजल की लाइन नहीं पहुंची है। लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है या दूर से पानी लाना पड़ता है। उनका कहना है कि साफ पेयजल की व्यवस्था भी लंबे समय से अधूरी है। ----------- ये खबर भी पढ़िए… बिना बारिश ही लबालब सड़कें, उफना रहे सीवर:वार्ड-55 में 4 फीट तक जलभराव; न रोड बनी न पीने को साफ पानी मिल रहा आगरा के वार्ड-55 शाहदरा में कई इलाकों में बिना बारिश ही सड़कें पानी से लबालब हो रही हैं। सीवर उफना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है। उन्हें पीने का साफ पानी भी नहीं मिल पा रहा है। सफाई न होने की वजह से कूड़े के ढेर घरों के बाहर लगे रहते हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान कई मोहल्लों में सरकारी सुविधाओं की हालत खराब मिली। तीन साल बाद भी हजारों लोगों को गंगाजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कई हिस्सों में दूषित पानी पीना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि न समस्याएं खत्म हुईं और न ही जनप्रतिनिधि उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरे। पूरी खबर पढ़िए… ----------- ये खबर भी पढ़िए… वार्ड-60 में न सड़कें बनीं न साफ पानी मिला:BSP पार्षद के पुत्र बोले-BJP के वार्ड जैसा विकास यहां संभव नहीं, मेयर सुनते नहीं हैं आगरा नगर निगम के वार्ड-60 नरायच पूर्वी में सड़कें अधूरी बनाकर छोड़ दी गईं। सीवर सिस्टम आज तक मोहल्लों में नहीं पहुंचा। लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। बारिश में तीन-तीन दिन तक गलियां तालाब बनी रहती हैं। कुल मिलाकर नगर निगम से जो सुविधाएं मिलनी थीं, वह लोगों तक पहुंच नहीं रही हैं। बसपा पार्षद निगम के अफसरों और बीजेपी पर ठीकरा फोड़कर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। उनके पुत्र ने बताया कि सरकार BJP की है। पार्षद बसपा का है तो स्वाभाविक है कि सत्ता दल के वार्ड जैसा विकास नहीं हो सकता। कुछ स्थानीय लोग भी उनकी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। उनका कहना है कि पार्षद बसपा के हैं इसलिए कोई सुनता नहीं। अधिकारी तानाशाही पर उतर आए हैं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मूसलाधार बारिश, घरों में पानी भरा:बेड, किचन डूबे; सड़कों पर कारों के पहिये डूबे, बाइकें बंद हो रहीं
    Next Article
    अलीगढ़ मंदिर में दो श्रद्धालु भिड़े:कहासुनी के दौरान युवक पर पीतल का घंटा से किया हमला, सिर फटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment