Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्काई हिल्टन तिराहे के पास युवक गिरफ्तार:बैग से अवैध पिस्टल व 4 कारतूस बरामद, अवैध कामों के लिए दोस्त के साथ खरीदी थी

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की कृष्णा नगर पुलिस ने बुधवार रात स्काई हिल्टन तिराहे के पास एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पैदल लोकबंधु अस्पताल की तरफ से स्काई हिल्टन की तरफ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा था। इसके पहले ही पुलिस में गिरफ्तार के लिया। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पाइक सिंह ने बताया बुधवार रात पुलिस टीम स्काई हिल्टन तिराहे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लोकबंधु अस्पताल की तरफ से एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर स्काई हिल्टन की तरफ पैदल आ रहा है। इसके बाद पुलिस शक्ति मेडिकोज के पास छिपकर संदिग्ध का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद लोकबंधु अस्पताल की तरफ से आते एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पिंटू जोशी (38) पुत्र धुन्नी जोशी निवासी ग्राम चौहट्टा, थाना डलमऊ, जिला रायबरेली बताया। तलाशी के दौरान उसके कंधे पर टंगे काले बैग से .38 बोर की एक पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक तीन कारतूसों पर फायर पिन के निशान भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त विक्रम निवासी कोरिहर, थाना गुरुबक्सगंज, रायबरेली के साथ मिलकर यह पिस्टल बेला कला गोसाईगंज निवासी आदर्श साहू से 70 हजार रुपए में खरीदी थी। दोनों ने दो पिस्टल खरीदी थीं। जिसमें से एक पिंटू के पास और दूसरी विक्रम के पास है। इसी पिस्टल का इस्तेमाल कर लोगों को डरा धमकाकर छीना झपटी करते हैं। पुलिस के मुताबिक आदर्श साहू अवैध पिस्टल सप्लाई करने का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में विश्व किडनी दिवस पर कार्यक्रम:स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
    Next Article
    कानपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत 600 ठिकानों पर छापेमारी:1500 पुलिसकर्मी उतरे मैदान में, 17 जगहों पर नशे से जुड़ी सामग्री मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment