Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत 600 ठिकानों पर छापेमारी:1500 पुलिसकर्मी उतरे मैदान में, 17 जगहों पर नशे से जुड़ी सामग्री मिली

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया। इस अभियान में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की टीम ने शहर के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ 600 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने खासतौर पर पान की दुकानों, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानों और शिक्षण संस्थानों के आसपास चल रहे संदिग्ध अड्डों पर सघन चेकिंग की। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान 17 प्रतिष्ठानों पर आपत्तिजनक वस्तुएं और नशे से जुड़ी सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मेन मार्केट में पुलिस ने चलाया जांच अभियान अभियान के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस ने जांच अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विपिन टाडा ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार होता दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्काई हिल्टन तिराहे के पास युवक गिरफ्तार:बैग से अवैध पिस्टल व 4 कारतूस बरामद, अवैध कामों के लिए दोस्त के साथ खरीदी थी
    Next Article
    लखनऊ में रक्षामंत्री करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन:पांच लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत; 1200 करोड़ से बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment