Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'स्कूल बंद नहीं होंगे, कम छात्र वालों का विलय होगा':अखिलेश पर बोले शिक्षा मंत्री संदीप, कहा- 2027 के लिए फैला रहे भ्रम

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों को बंद किए जाने के विपक्ष के आरोपों के बीच बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने किसी भी सरकारी स्कूल को बंद करने का फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय संचालित रहेंगे। जिन स्कूलों में छात्र संख्या बहुत कम है, उन्हें निकट के विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा और खाली होने वाले भवनों में पहली बार प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। विधानसभा के चलते जनता को गुमराह कर रहे अखिलेश संदीप सिंह ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य स्कूल बंद करना नहीं, बल्कि संसाधनों का बेहतर उपयोग कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। प्रदेश में पहली बार परिषदीय विद्यालयों में प्री–प्राइमरी उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पहली बार परिषदीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी शिक्षा शुरू कर रही है। इससे छोटे बच्चों को शुरुआती स्तर से ही बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और खाली भवनों का भी उपयोग हो सकेगा। सपा सरकार में पेपर लीक व्यवस्था बन गई थी मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए पहले नकल विरोधी अध्यादेश लागू किया गया था। इसे पूर्ववर्ती सपा सरकार ने समाप्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद शिक्षा व्यवस्था में लगातार अनियमितताएं बढ़ीं। उदाहरण देते हुए कहा कि 2014 में यूपीएसईई में साल्वर गैंग का खुलासा हुआ, उसी वर्ष यूपी-सीएलटी प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द करनी पड़ी और 2015 में यूपीपीएससी पेपर लीक का मामला भी सामने आया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया। यूपी का शिक्षा बजट लगातार बढ़ रहा है संदीप सिंह ने दावा किया कि योगी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश किया है। उनके मुताबिक, सपा सरकार के समय शिक्षा बजट करीब 28 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। यूपी में नामांकन बढ़ा, ड्रापआउट दर में सुधार उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में नामांकन 1.34 करोड़ से बढ़कर 1.90 करोड़ हो गया है। वहीं, ड्रॉपआउट दर 19 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत रह गई है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े 19 मानकों पर सुधार किया गया है। इससे उपलब्धि 36 प्रतिशत से बढ़कर 97 प्रतिशत तक पहुंच गई है। साथ ही पाठ्यक्रम को भी अधिक उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरु पूर्णिमा पर योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की:कहा- सनातन की ताकत से जुड़ा भारत, इसे तोड़ने वालों से सावधान रहें
    Next Article
    बस्ती में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत:मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment