Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या:चंदौली में क्लासमेट चाकू लेकर पहुंचा, सीने पर वार किए, बाकी स्टूडेंट डरकर भागे

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी के चंदौली में 10वीं के छात्र की शुक्रवार सुबह स्कूल में हत्या कर दी गई। वारदात को क्लासमेट ने अंजाम दिया। आरोपी छात्र कमर में चाकू छिपाकर क्लास पहुंचा। वहां उसने सीने पर चाकू से वार किए। अचानक हुए हमले में लवकुश यादव (17) संभल नहीं पाया। खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर गया। क्लासरूम में हुई चाकूबाजी से भगदड़ मच गई। टीचर-स्टूडेंट्स क्लास छोड़कर भाग गए। शोर-शराबा हुआ तो बाकी टीचर मौके पर पहुंचे। घायल छात्र को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी छात्र भी नाबालिग है। उम्र 17 साल है। पुलिस ने वारदात के बाद वो क्लास में खड़ा रहा। टीचर ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसने अपना जुर्म कबूल किया है। थाने में उसने भास्कर रिपोर्टर को वारदात की वजह भी बताई है। मृतक छात्र के पिता बबलू यादव और उसकी मां विमला गुरुवार को अयोध्या गए थे। बेटे की हत्या की सूचना मिलने के बाद चंदौली लौट रहे हैं। वारदात जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की है। स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास चल रही थी प्रतापपुर गांव के बबलू यादव ड्राइवर हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में गाड़ी चलाते हैं। उनका बेटा लवकुश यादव (17) गांव में ही आदर्श इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र था। उनका एक और 6 साल का बेटा अंश है। लवकुश अपने ही कॉलेज में समर वेकेशन में चलने वाली एक्स्ट्रा क्लास करता था। प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया कि क्लास में आरोपी पीछे वाली सीट पर बैठा था, जबकि लवकुश आगे वाली सीट पर था। कोचिंग शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद अचानक आरोपी लवकुश के पास पहुंचा। बिना कुछ बोले उसने कमर से चाकू निकाला और उसके सीने पर 3 से 4 वार किए। दोनों में कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। तब से दोनों आपस में बातचीत नहीं कर रहे थे। लेकिन आरोपी इतनी बड़ी वारदात कर देगा, ऐसा हम लोगों ने कभी नहीं सोचा था। लवकुश और आरोपी छात्र के घर के बीच की दूरी 500 मीटर है। आरोपी का परिवार घर छोड़कर फरार गांव में आरोपी का एक मंजिला घर है। उसके पिता स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी हैं। आरोपी का एक भाई इंटर का छात्र है। वारदात के बाद आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है। सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। टीचर बोले- अचानक उठकर आया, चाकू मारकर भागा वारदात के दौरान क्लास में पढ़ा रहे टीचर दीनदयाल यादव ने बताया- सुबह बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास के लिए बुलाया गया था। ये दोनों बच्चे भी आए थे। क्लास में लवकुश आगे बैठा था। जबकि हत्यारोपी उसके पीछे वाली सीट पर था। मैं बच्चों को पढ़ा रहा था। उस समय क्लास में 10 बच्चे थे। तभी अचानक वो पीछे से उठकर आगे आया और कुछ ही सेकेंड में लवकुश पर चाकू से वार कर दिए। बच्चों ने शोर मचाया तो मैं पीछे मुड़ा। देखा तो लवकुश जमीन पर गिर गया था। उसका शर्ट खून से लाल था। जबकि आरोपी हाथ में चाकू लिए खड़ा था। हम लोगों ने लवकुश को उठाया और एंबुलेंस को कॉल की। इसी दौरान पुलिस को बुलाकर आरोपी को पकड़वाया। स्कूल में इन दोनों में कभी कोई विवाद सामने नहीं आया। आरोपी बोला- 6 दिन पहले ऑनलाइन मंगाया था चाकू पुलिस हिरासत में आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने उससे हत्याकांड की वजह पूछी तो उसने बताया कि लवकुश पिछले 10 दिनों से मुझे परेशान कर रहा था। वो मुझे दुबता पतला होने के चलते अक्सर धक्का मारकर निकलता था। मैं विरोध करता था तो मुझे गालियां देता था। सबके सामने मेरी बेज्जती करता था। मैं उसकी इन्हीं हरकतों से परेशान था। उसकी हत्या की प्लानिंग की। 6 दिन पहले शनिवार को ऑनलाइन ऑर्डर कर चाकू मंगाया। आज क्लास में मौका मिलते ही उसे मार दिया। दादी बोलीं- आरोपी ने चार बार चाकू मारा सीओ बोले- दोनों छात्रों में था मनमुटाव सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर मनमुटाव था। किशोर ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ------- ये खबर भी पढ़ें 'राम मंदिर ट्रस्ट में धर्माचार्य रहते तो गड़बड़ी नहीं होती':शंकराचार्य बोले- चंपत राय ईमानदार नहीं, दान का एक-एक पैसा भगवान का ‘राम मंदिर के दान पर सबसे ज्यादा सवाल उठने चाहिए। दान का एक-एक पैसा भगवान का पैसा होता है। सनातन धर्म में देवस्व (चढ़ावा) को अत्यंत पवित्र माना गया है। अगर उस पैसे के उपयोग को लेकर सवाल हैं, तो जवाब भी होना चाहिए और जांच भी होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंधी-बारिश, सड़कें डूबीं, अस्पताल में पानी भरा:पेड़-पोल उखड़े, 15 शहरों में बरसात, आज 75 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    अखिलेश की बेटी ने अफवाहबाजों को दिया झटका:मैडम जिंदाबाद बोलने पर सांसद ने कूटा, मंत्रीजी को चिढ़ा रहे अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment