Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल वाहन सुरक्षा पर प्रशासन सख्त:बरेली में 15 मई तक मानक पूरे करने के निर्देश

    17 hours ago

    2

    0

    बरेली में जिला विद्यालययान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दूबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। बैठक में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा और जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मानक पूरे किए कोई भी वाहन संचालित नहीं होना चाहिए। सम्भागीय परिवहन अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि अब तक 756 विद्यालय वाहनों का निरीक्षण कर उन्हें पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया है। इनमें से 229 वाहनों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 559 वाहन अभी भी मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। इन सभी गैर-मानक वाहनों को 15 मई तक सभी सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में कुल 5395 वाहन पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जिनमें से 196 वाहन सीधे विद्यालय के उपयोग में हैं। बैठक में विद्यालय वाहनों को चार मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत करने की जानकारी भी दी गई। इन श्रेणियों में विद्यालय स्वामित्व वाले वाहन, अनुबंधित वाहन, अभिभावक द्वारा संचालित वाहन और वेंडर श्रेणी के वाहन शामिल हैं। प्रवर्तन अधिकारी प्रणव झा ने उन सभी वाहनों को चिन्हित करने के निर्देश दिए जो विद्यालय की जानकारी के बिना बच्चों का परिवहन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, बिना फिटनेस, परमिट और बीमा वाले असुरक्षित वाहनों को तत्काल प्रतिबंधित करने के आदेश भी दिए गए। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने चरित्र सत्यापन से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अपने सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की सुविधा बताई। उन्होंने यह भी कहा कि एसएसपी कार्यालय में सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि वे एलपीजी युक्त वाहनों से बच्चों को स्कूल न भेजें। अपर जिलाधिकारी सौरभ दूबे ने विद्यालयों के आसपास यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर परिवहन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी, लगभग 110 प्रधानाचार्य और ट्रांसपोर्ट मैनेजर उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक की पिटाई से बच्चे का कान का पर्दा फटा:बुलंदशहर के खालसा स्कूल में परिजनों ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    अयोध्या में बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन:तटबंधों की दरार से लेकर नावों की फिटनेस तक, हर पहलू पर नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment