Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संकटादेवी मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला:लखीमपुर-खीरी में नगर पालिका ने सड़क और गलियां कब्जामुक्त कराईं

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर शहर की संकटादेवी मार्केट में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत सड़क और गलियों को दुकानदारों के कब्जे से मुक्त कराया गया। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे तख्त, काउंटर और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था। इससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह कार्रवाई प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में की गई। बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी, जिसकी शिकायतें स्थानीय नागरिक लगातार कर रहे थे। लखीमपुर नगर पालिका परिषद के ईओ संजय कुमार ने बताया कि आम जनता को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने और जाम से बचने के लिए समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी भी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेंट कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने बेटी संग किया सुसाइड:उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर मिली लाशें, पत्नी का विदेशी युवक से अफेयर
    Next Article
    सहारनपुर में पशु व्यापारी से 5.08 लाख रुपए लूटे:4-5 बदमाशों ने मारपीट की, दूनपुर बाजार जाते समय हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment