Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी:बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं

    12 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे। बवाल मूें किसी का सिर फटा तो किसी के सिर में चोट आई। मारपीट में दूल्हे की दीदी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। पूर्व प्रधान ने भी बीच-बचाव किया और समझौता कराया। समझौते में तय हुआ कि मारपीट की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। मामला शुक्रवार रात 1 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का है। पहले 3 तस्वीरें- जानिए पूरा मामला… गणेशपुर के रहने वाले शत्रुघ्न शिल्पकार, मूर्ति बनाने का काम करते हैं। शत्रुघ्न ने अपनी बेटी निशा की शादी बहराइच जिले के मुराइनपुरवा निवासी विशाल से तय की थी। विशाल टाइल्स लगाने का काम करता है। 20 फरवरी की रात बारात पूरे धूमधाम और बैंड-बाजे के साथ गणेशपुर पहुंची। द्वारपूजा और स्वागत की रस्में हंसी-खुशी के माहौल में पूरी हुईं। रिश्तेदार और गांव के लोग खुशी में शामिल थे। एक तरफ भोजन की व्यवस्था चल रही थी। वहीं, दूसरी तरफ मंच पर जयमाला की तैयारी की जा रही थी। द्वारपूजा के बाद दूल्हा विशाल सेहरा बांधे मंच पर पहुंचा। कुछ देर बाद दुल्हन निशा को जयमाला के लिए मंच पर बुलाया गया। मंच पर मौजूद लोग दूल्हे के साथ सेल्फी ले रहे थे। दूल्हे ने कई बार मना किया, लेकिन लोग नहीं माने। इससे दूल्हा भड़क गया। उसने दुल्हन को लात मार दी। दुल्हन के पिता शत्रुघ्न मंच पर पहुंचे। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए दूल्हे को समझाने की कोशिश की। दूल्हे ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। हाथापाई शुरू कर दी। मंच के नीचे खड़े घराती-बाराती में भी कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां-टेंट में लगे लोहे के पाइप से मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस विवाह स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस की मौजूदगी में घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शादी में खर्च हुए सात लाख रुपए दुल्हन ने बताया कि झगड़े की शुरुआत दूल्हे की हरकतों के बाद शुरू हुईं। जयमाला के दौरान दूल्हा नशे में था और बिना किसी उकसावे के उसने मारपीट शुरू कर दी। उसने पिता के साथ-साथ मेरी मां और भाई से भी मारपीट की। वहीं, पिता शत्रुघ्न ने कहा कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब सात लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। जब उन्होंने दूल्हे को समझाने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी हाथापाई की। मारपीट से हुए नुकसान की भरपाई करेगा दूल्हा पक्ष रात भर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। शनिवार सुबह पूर्व प्रधान दीपचंद शिल्पकार के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। समझौते में यह तय हुआ कि शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट से जो भी आर्थिक नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। टूइसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ और आगे की रस्में पूरी कराने का निर्णय लिया गया। ------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- विदेशी दूल्हे के साथ स्टेज पर आरी से लकड़ी काटी:जर्मनी से यूपी आई बारात, गुस्ताव ने दुल्हन के नाम की मेहंदी लगाई विदेश से आई बारात, देसी अंदाज में शादी की रस्में, स्टेज पर आरी से लकड़ी काटते दूल्हा और दुल्हन… फिरोजाबाद की इस अनोखी शादी ने हर किसी को चौंका दिया। जर्मनी से आए दूल्हे गुस्ताव ने न सिर्फ भारतीय रीति-रिवाजों से शादी रचाई, बल्कि दुल्हन खुशी के नाम की मेहंदी लगाकर प्यार का इजहार भी किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम युवती ने नाम बदलकर प्रेमी संग रचाई शादी:मुरादाबाद में परिवार से जान का खतरा बताया, पुलिस से सुरक्षा मांगी
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम के सदन में पार्षदों में तनातनी:भाजपा पार्षद ने वाकआउट किया, कांग्रेस वाले बोले- बिना एजेंडे के सदन बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment