Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलहट टेस्ट-437 चेज कर रही पाकिस्तान के 5 बैटर्स आउट:बांग्लादेश के खिलाफ 162 रन बनाए; शान मसूद फिफ्टी बनाकर आउट

    23 hours ago

    2

    0

    सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान मुश्किल में हैं। उसे जीत के लिए 275 रन की जरूरत है और सिर्फ 5 विकेट बचे हैं। मंगलवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 162 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ 92 रन की अहम साझेदारी की। सऊद शकील 6, ओपनर अब्दुल्लाह फजल 6 रन और अजान अवेस 21 रन बनाकर आउट हुए। कैसे गिरे ओपनर्स के विकेट कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर सिमटी मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली। ---------------------------------- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्विशा डेथ केसःको-स्टार बोला- वो पढ़ना चाहती थी:उसे एहसास हो गया कि फिल्में उसके बस की बात नहीं ; आत्महत्या से पहले मां से मांगी मदद
    Next Article
    चेन्नई में हो सकता है बिग बैश का ओपनिंग मैच:क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने चेपॉक स्टेडियम का मुआयना किया, IPL मैच भी देखा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment