Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलाइन की जगह चढ़ाई मिनरल वाटर की ड्रिप, VIDEO:डिंडौरी जिला अस्पताल में मरीज की जान खतरे में डाली, CMHO ने कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट

    18 hours ago

    1

    0

    डिंडौरी जिला अस्पताल में एक मरीज को सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप लगा दी गई। ऐसा करने वाले डॉक्टर को ड्यूटी नर्स ने टोका भी, लेकिन वह नहीं माना। वार्ड में मौजूद दूसरे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। मामले के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पांडेय ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय सत्यम यादव ने बुधवार को चूहामार दवा खा ली थी। उसे दोपहर करीब दो बजे डिंडौरी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। ड्यूटी पर तैनात डॉ. भरत साहू ने नर्स भावना चौधरी को कहा कि सत्यम को मिनरल वाटर की ड्रिप लगा दे। भावना ने मना कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने खुद सत्यम को लोकल ब्रांड की मिनरल वाटर की बोतल से ड्रिप लगा दी। ड्रिप लगाने वाले डॉक्टर का मोबाइल बंद CMHO डॉ. मनोज पांडेय ने कहा- डॉ. भरत साहू की पोस्टिंग 15 जून को ही यहां हुई है। उन्होंने गंभीर गलती की है। दैनिक भास्कर ने पूरे मामले पर बात करने के लिए डॉ. भरत साहू को फोन लगाया, लेकिन वह स्विच ऑफ आता रहा। बिना बताए अस्पताल से चला गया मरीज कोतवाली टीआई दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने कहा- मामले की जांच के लिए एसडीएम राम बाबू देवांगन गुरुवार दोपहर को अस्पताल पहुंचे लेकिन बुधवार शाम करीब 6 बजे ही सत्यम बिना बताए अस्पताल से चला गया था। उसे बुलवाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आया। नगपुरे ने कहा- सत्यम का बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा- स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार में अंधा हो चुका मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मामले को लेकर ‘X’ पर लिखा- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा जी, कल ही आप बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे कि "जहां कांग्रेस की सरकार है, वहीं अव्यवस्थाएं हैं।" अब जरा अपनी आंखें खोलिए और अपनी भाजपा शासित प्रदेश का यह खौफनाक सच देख लीजिए! ​ मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में इतना अंधा हो चुका है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए सलाइन तक उपलब्ध नहीं है। आपकी भाजपा सरकार में यह लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे तौर पर मरीजों की हत्या का प्रयास है! ये खबर भी पढ़ें… अस्पताल में मरीजों को गार्ड के इंजेक्शन लगाने का VIDEO सिंगरौली जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड के मरीजों को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने का मामला सामने आया है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी, लेकिन डॉक्टर और नर्स मौजूद नहीं थे। किसी मरीज ने इसका वीडियो बना लिया। पढे़ं पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में ₹40 हजार में मर्डर, फिर हादसा बताया:पहले पति छोड़ा, नए प्रेमी से मिलकर लिव-इन पार्टनर मरवाया; जानिए 71 दिन बाद कैसे खुला राज
    Next Article
    बेटी की आखिरी कॉल, बोली-मुझे बेच दिया, बचा लो:मोहाली में मां बोली- फिल्म शूट के बहाने ले गए, आरोपी महिला घर खाली कर दुबई भागी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment