Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी की आखिरी कॉल, बोली-मुझे बेच दिया, बचा लो:मोहाली में मां बोली- फिल्म शूट के बहाने ले गए, आरोपी महिला घर खाली कर दुबई भागी

    5 hours ago

    1

    0

    ‘मां, मैं बहुत दुखी हालत में हूं…मनदीप कौर और उसके साथियों ने मुझे बेच दिया है। मुझे राजस्थान के गांव काकड़ा शिवपुरा में बंधक बनाकर रखा गया है। मेरे पास फोन भी नहीं है, मैं किसी और के फोन से बात कर रही हूं…’ यह बात मोहाली के कुंभड़ा गांव की रहने वाली 18 साल की वर्षा ने अपनी मां अंजू और सहेली को फोन पर कही थी। कॉल कटने के बाद से परिवार की सांसें अटकी हुई हैं। पति की मौत के बाद अब मां बेटी की तलाश में दर-दर भटक रही है। मां ने कहा कि पड़ोस में रहने वाली मनदीप कौर पंजाबी फिल्मों और गानों की शूटिंग में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई। 1 और 2 मई को वर्षा को फिल्म शूटिंग के नाम पर फिरोजपुर के गांव रत्ताखेड़ा ले जाया गया। शुरुआती दिनों में बेटी का परिवार से फोन पर संपर्क रहा, लेकिन कुछ दिन बाद उसका फोन बंद हो गया और वह लापता हो गई। इसके बाद से बेटी का पता नहीं चला। मां का आरोप है मनदीप कौर और उसके 4-5 साथियों ने उसकी बेटी को बंधक बनाकर रखा है और वह अब यहां का मकान खाली कर दुबई भाग गई है…पढ़ें पूरी रिपोर्ट… 6 पॉइंट में जानिए मां ने क्या कहा… मनदीप के दुबई भागने का शक पीड़ित परिवार ने कहा कि मनदीप कौर के माता-पिता संगरूर में रहते हैं, जबकि उसके भाई और बहन ने कुंभड़ा वाला किराए का मकान खाली कर दिया है। परिवार का दावा है कि मनदीप दुबई चली गई है। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम आईडी देखने पर पता चला कि वह दुबई पहुंच चुकी है। पीड़ित परिवार के अनुसार, मनदीप उन्हें भी अकसर कहती थी कि दुबई चलो और पासपोर्ट बनवा लो। परिवार का कहना है कि शुक्र है उन्होंने पासपोर्ट नहीं बनवाया, वर्ना उन्हें भी वहां ले जाकर बेच दिया जाता। परिवार ने यह भी आशंका जताई है कि मनदीप अपने साथ दो अन्य लड़कियों को भी दुबई लेकर गई है। ************* ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी फिल्मों में काम का झांसा देकर युवती बेची: डेढ़ लाख में सौदा, शूटिंग के बहाने फेरे; UP में सुहागरात मनाने लगा दूल्हा तो पता चला पंजाब में फिल्मों में काम दिलाने के बहाने मोटी पेमेंट का झांसा देकर लड़कियों को बेचा गया। इसका खुलासा मोहाली की एक लड़की ने किया है। उसका आरोप है कि उसे कुछ फिल्मों में रोल दिए गए। इसके बाद आगे यूपी में डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलाइन की जगह चढ़ाई मिनरल वाटर की ड्रिप, VIDEO:डिंडौरी जिला अस्पताल में मरीज की जान खतरे में डाली, CMHO ने कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट
    Next Article
    दिल्ली पुलिस की गाड़ी पर चढ़े निहंग सामने आए:बोले- हमने कब्जा नहीं किया, फंसे पुलिसकर्मियों को निकलने में मदद की; CJP समर्थकों से भिड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment