Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलमान ने माइनस 7 डिग्री और बारिश में शूटिंग की:14 हजार फीट ऊंचाई पर शूट हुई 'मातृभूमि'; डायरेक्टर बोले- बिना एक्स्ट्रा ऑक्सीजन के की शूटिंग

    2 hours ago

    1

    0

    सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में उन्होंने माइनस 7 डिग्री तापमान और बारिश में शूटिंग की थी। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इसकी कठिन शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों के असली संघर्ष को दिखाने के लिए स्टूडियो सेट के बजाय 14 हजार फीट की ऊंचाई पर रियल लोकेशन में शूटिंग की गई। इन दुर्गम पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। माइनस 7 डिग्री तापमान और बारिश के बीच हुई शूटिंग मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने शूटिंग के सबसे कठिन दिन को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की सबसे मुश्किल लोकेशन नदी के ठीक बगल में स्थित थी। जिस दिन सलमान खान सेट पर पहुंचे, उसी पहले दिन वहां पूरी टीम के साथ शूटिंग की गई। उस वक्त वहां तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस था और बारिश भी हो रही थी। इस मौसम में सैनिकों को एक ऊंची ढलान पर दौड़ते हुए सीन शूट करना था। बिना एक्स्ट्रा ऑक्सीजन के सलमान ने दिए तीन टेक अपूर्व लाखिया ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक दिन पहले ही वहां लैंड हुए थे। पहाड़ी मौसम के अनुकूल खुद को ढालने (एक्लिमेटाइज होने) के लिए आराम करने के बजाय उन्होंने सीधे सेट पर आने का फैसला किया। लाखिया के मुताबिक, जमा देने वाली ठंड में सलमान के ऊपर और नीचे चलने के तीन टेक लिए गए। उन्होंने बिना किसी शिकायत और बिना किसी एक्स्ट्रा ऑक्सीजन सपोर्ट के यह पूरा सीन शूट किया। स्टूडियो सेट छोड़कर बर्फीली नदियों के किनारे पहुंची पूरी यूनिट फिल्म को भव्य और वास्तविक रूप देने के लिए मेकर्स ने आर्टिफिशियल सेट का सहारा नहीं लिया। पूरी फिल्म यूनिट को ऊंचाई वाली घाटियों और बर्फीली नदियों के किनारे ले जाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सीमा पर तैनात जवानों की वास्तविक कठिनाइयों और जज्बे को पर्दे पर उतारना था। बेहद खराब मौसम और कम ऑक्सीजन लेवल के बावजूद क्रू ने इस शेड्यूल को पूरा किया। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही है फिल्म, चित्रांगदा भी अहम रोल में फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इस वॉर-ड्रामा फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई तो चीन भारत पर हमला कर देगा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ रही है। टीजर और पोस्टर के बाद फिल्म के ट्रेलर की पहली झलक मुंबई मीडिया को दिखाई गई। इस दौरान सलमान ने फिल्म को लेकर कई बातें साझा कीं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमिताभ बच्चन-अभिषेक को जान से मारने की धमकी:गैंगस्टर गोल्डी बोला- मुंबई में हमारे 200 साथी, बुलेटप्रूफ केबिन भी बचा नहीं पाएगा
    Next Article
    एक्ट्रेस निम्मी की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर विवाद:केयरटेकर पर 1.77 करोड़, जूलरी हड़पने का आरोप, कभी इनके लिए दिलीप कुमार को छोड़ने वाली थीं मधुबाला

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment