Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलमान ने पैपराजी को फिर दी चेतावनी:वरुण का मजाक उड़ाया, एंकरिंग से डरे पंकज त्रिपाठी; करीना-शाहिद गले मिले, देखें आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस के हाइलाइट्स

    21 hours ago

    1

    0

    भारतीय सिनेमा के अवॉर्ड शो 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी' (IIFA 2027) के 27वें संस्करण की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। अभिनेता शाहिद कपूर ऑल-व्हाइट आउटफिट में पहुंचे, वहीं वरुण धवन भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। करीना कपूर और रश्मिका मंदाना ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं। सलमान खान ने वहां मौजूद पैपराजी को फिर से वार्निंग दी। उन्होने कहा किसी भी एक्ट्रेस का बैक शॉट नहीं लेना, ये याद रखना। फिर सलमान ने वरुण धवन की होस्टिंग के साथ साथ अपनी फिल्म सिकंदर का भी मजाक उड़ाया। वहीं करीना कपूर ने शाहीद कपूर को गले लगाया। पहली बार आईफा होस्ट कर रहे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे डरे हुए हैं क्योंकि वे बहुत धीरे और आराम से बोलते हैं। देखें सेलेब्स के लुक.... अब पढ़ें इवेंट के हाइलाइट्स ... करन जौहर और अनन्या पांडे समेत 4 स्टार्स करेंगे मेन इवेंट होस्ट मुख्य अवॉर्ड सेरेमनी के होस्ट्स के नामों की घोषणा की गई। 23 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले मुख्य आईफा अवॉर्ड्स को इस बार चार स्टार्स मिलकर होस्ट करेंगे। फिल्ममेकर करन जौहर, अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री अनन्या पांडे और होस्ट मनीष पॉल मंच की कमान संभालेंगे। पहली बार यह चार कलाकारों की टीम एक साथ आईफा के मुख्य मंच की एंकरिंग करती हुई दिखाई देगी। पंकज त्रिपाठी और अली फजल संभालेंगे डिजिटल अवॉर्ड्स की कमान मुख्य सेरेमनी से एक दिन पहले, यानी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले 'आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स' के लिए भी मेजबानों के नाम तय कर दिए गए हैं। नकारी के अनुसार, अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल पहली बार एक साथ इस डिजिटल अवॉर्ड्स नाइट की एंकरिंग करेंगे। इसके अलावा आयोजन में कई नए चेहरे भी आईफा के मंच पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। IIFA अवॉर्ड्स का इतिहास IIFA अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। यह अवॉर्ड्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों और कलाकारों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं। IIFA की खासियत है कि इसका आयोजन आमतौर पर हर साल अलग-अलग देशों में किया जाता है। पहला IIFA समारोह 24 जून 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में हुआ था। पहले समारोह में ‘हम दिल दे चुके सनम’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद यह आयोजन भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में हुआ। IIFA की शुरुआत एक रात के पुरस्कार समारोह के रूप में हुई थी, लेकिन समय के साथ इसका विस्तार हुआ। यह आयोजन तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बदल गया। साल 2001 में IIFA का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में हुआ, जहां ‘कहो ना... प्यार है’ को बेस्ट फिल्म चुना गया। 2002 में मलेशिया के जेंटिंग हाइलैंड्स में हुए समारोह में ‘लगान’ को यह सम्मान मिला। 2003 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए समारोह में ‘देवदास’ बेस्ट फिल्म रही। इसके बाद IIFA समारोह सिंगापुर, नीदरलैंड्स, दुबई, ब्रिटेन, थाईलैंड, मकाऊ, श्रीलंका, कनाडा, अमेरिका, मलेशिया, स्पेन और भारत समेत कई जगहों पर आयोजित हुआ। साल 2019 में 20वें IIFA अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई में हुआ, जहां ‘राजी’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। 2021 में कोरोना महामारी के कारण समारोह कैंसिल कर दिया गया था और विजेताओं की घोषणा इंस्टाग्राम के जरिए की गई। इसके बाद 2022 में अबू धाबी में IIFA समारोह आयोजित हुआ। 2023 में ‘दृश्यम 2’, 2024 में ‘एनिमल’ और 2025 में ‘लापता लेडीज’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शबाना आजमी बोलीं- मैं मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती:एक्ट्रेस ने कहा- ईद, गरारा, उर्दू पसंद है, धर्म को निजी मामला बताया
    Next Article
    दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; 30 अक्टूबर को था शो

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment