Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी:4 महीने बाद भी अधूरा छोड़ा काम, हरदोई में पैसे मांगने पर बोला- ‘जो करना है कर लो’

    22 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मशाला रोड स्थित नवी पुरवा निवासी मान सिंह ने बताया कि लखनऊ चुंगी निवासी रविकांत शुक्ला ने उनके घर सोलर प्लांट लगाने का भरोसा दिया था। इसके लिए 13 अप्रैल 2026 को उन्होंने कचेहरी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से आरटीजीएस के जरिए आरोपी के खाते में 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। 4 महीने बाद भी अधूरा छोड़ा काम पीड़ित का आरोप है कि चार महीने बीतने के बाद भी आरोपी ने केवल सोलर प्लेटें रखीं और प्लांट लगाने का काम पूरा नहीं किया। जब मध्यस्थ अवधेश के माध्यम से रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी ने कथित तौर पर कहा, "न पैसे लौटेंगे, न काम होगा और न सब्सिडी मिलेगी। जो करना है कर लो।" पुलिस चौकी में हुआ समझौता भी तोड़ा मान सिंह का कहना है कि सदर चौकी में एक उपनिरीक्षक की मौजूदगी में आरोपी ने 20 दिन के भीतर काम पूरा करने या पैसे लौटाने का लिखित समझौता किया था। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी उसने न काम पूरा किया और न ही रकम लौटाई। दोबारा शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। धोखाधड़ी का केस दर्ज पीड़ित ने पुलिस से अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी रविकांत शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में 12 साल पुराने लूट मामले में फैसला:दंपती समेत तीन को पांच साल कारावास, 20 हजार रूपए का जुर्माना लगाया
    Next Article
    आयुष्मान कार्ड बनाने में पिछड़ रहे ब्लॉक:रोजाना 50 का लक्ष्य भी नहीं हो रहा पूरा, जिले की रैंकिंग पर भी असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment