Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर BJP विधायक पर पर दुष्कर्म प्रयास का आरोप:महिला बोली- मासूम बेटी से गैंगरेप-एसिड अटैक की धमकी, विनोद सिंह बोले- गिरफ्तारी से बचने को साजिश

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के सुल्तानपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विनोद सिंह पर दुष्कर्म का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता महिला ने उसकी 10 साल की बेटी के साथ भी गैंगरेप करने की धमकी देने और एसिड अटैक कराकर जिंदगी खराब करने का आरोप लगाया है। महिला ने दिल्ली में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा– 3 जून को लखनऊ स्थित उस अपार्टमेंट में, जहां वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहती थी और विधायक भी रहते थे, विधायक ने अपने गनर धनंजय यादव के जरिए उसे बुलवाया। कमरे में विधायक शराब के नशे में थे और उन्होंने उसके साथ बदसलूकी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद विधायक का गनर लगातार फोन कर धमकाता रहा। उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराने और एसिड फेंकने की धमकी दी। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। महिला ने बताया– पुलिस में शिकायत करने पर उल्टे उसी पर धोखाधड़ी का केस कर दिया। महिला ने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने, आरोपी विधायक को मिल रहे कथित प्रशासनिक संरक्षण को समाप्त करने और निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। हालांकि विधायक विनोद सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरा मामला उनके खिलाफ रची गई साजिश है। उनका कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला और उसका पति पहले से ही जालसाजी और धोखाधड़ी के मुकदमे का सामना कर रहे हैं। पहले महिला का पूरा आरोप पढ़िए– महिला का आरोप है– 3 जून को लखनऊ स्थित एक अपार्टमेंट में, जहां वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहती थी और विधायक भी रहते थे, विधायक ने अपने गनर धनंजय यादव के जरिए उसे बुलवाया। वहां विधायक शराब के नशे में थे और उन्होंने उसके साथ बदसलूकी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। महिला का दावा है कि इस घटना के बाद विधायक का गनर लगातार फोन कर उस पर दबाव बनाता था। जब उसने विरोध किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराने और उस पर एसिड फेंकने की धमकी दी गई। महिला का कहना है कि उसने न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। इसके उलट उसके खिलाफ लखनऊ में धोखाधड़ी का काउंटर केस दर्ज करा दिया गया। महिला के मुताबिक, धमकियों और अपनी लोकेशन ट्रैक किए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह 4 जून को अपने पति और बच्चे के साथ वहां से चली गई। उसने स्पष्ट किया कि वह विधायक के किसी अपार्टमेंट या विधायक कार्यालय में नौकरी नहीं करती थी। अब पढ़िए विधायक विनोद सिंह का पक्ष... विधायक विनोद सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरा मामला उनके खिलाफ रची गई साजिश है। उनका कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला और उसका पति पहले से ही जालसाजी और धोखाधड़ी के मुकदमे का सामना कर रहे हैं। विधायक ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलासदा निवासी महिला और उसका पति उनके लखनऊ स्थित अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर किराए पर रहते थे। विधानसभा क्षेत्र का निवासी होने के कारण पति ने उनसे संपर्क बढ़ाया और दावा किया कि उसका भाई आईएएस अधिकारी है तथा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तैनात है। 'एफसीआई का गोदाम दिलाने के नाम पर फर्जी एनओसी भेजी' विधायक के अनुसार, आरोपी महिला के पति ने एफसीआई का गोदाम दिलाने और वेयरहाउस निर्माण कराने का भरोसा देकर उनसे कई दस्तावेज तैयार करवाए। बाद में उसने केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) के लेटरहेड पर कथित अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भेजकर पैसे की मांग की। दस्तावेज संदिग्ध लगने पर उन्होंने दिल्ली स्थित केंद्रीय भंडारण निगम कार्यालय से इसकी जांच कराई, जहां वह पूरी तरह फर्जी निकला। विधायक का आरोप है कि फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पति-पत्नी ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और अपार्टमेंट छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 336(2) के तहत जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। विधायक ने बताया कि आरोपिता के पति ने एफआईआर रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने याचिका खारिज करते हुए उसे विवेचक के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी महिला का पति अपनी पत्नी को आगे कर उनके खिलाफ चरित्र हनन के उद्देश्य से झूठे आरोप लगवा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में पति-पत्नी और महिला की हत्या:तीनों बोल-सुन नहीं पाते थे, एक ही बिस्तर पर खून से सनी लाशें मिलीं प्रयागराज में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। एक ही कमरे के अंदर पति, पत्नी और एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिस्तर पर तीनों का खून से लथपथ शव मिला। तीनों बोल-सुन नहीं सकते थे। वारदात का पता तब चला, जब सुबह कमरे का दरवाजा आधा खुला देख पड़ोसियों ने अंदर झांका। लाशें देखकर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अब होगा किडनी ट्रांसप्लांट:GSVM मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, मरीजों को दूसरे शहरों के नहीं काटने होंगे चक्कर
    Next Article
    जौनपुर में किशोरी ने सई नदी में लगाई छलांग:साइकिल-चप्पल पुल पर मिला, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment