Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर एसपी ने 29 इंस्पेक्टर-दरोगा का किया ट्रांसफर:16 हेड कॉन्स्टेबल भी बदले गए, दिलीप कुमार को लम्भुआ, गोविंद चौहान को थाना कोतवाली भेजे गए

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा 'मैनपावर ऑडिट' के क्रम में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। बुधवार देर रात जारी सूची में 29 इंस्पेक्टर/ सब इंस्पेक्टर और 16 हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं। इन तबादलों में निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा को जनसूचना सेल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक विजय सिंह को सीसीटीएनएस का प्रभार सौंपा गया है। निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह पुलिस अधीक्षक के वाचक नियुक्त किए गए हैं। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्निहोत्री को रिट सेल प्रभारी और निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को अपराध शाखा में भेजा गया है। उप निरीक्षक चुन्नू लाल को रिट सेल, रवींद्र सिंह को थाना कोतवाली देहात का सीनियर एसआई और वैभव त्रिपाठी को थाना कोतवाली नगर में तैनात किया गया है। दिलीप कुमार को थाना लम्भुआ, गोविंद चौहान को थाना कोतवाली नगर, महिला चांदनी देवी को थाना जयसिंहपुर, संजय कुमार सिंह को थाना बन्धुआकला, सुखदेव सिंह यादव और अमित सिंह को थाना अखण्डनगर भेजा गया है। हीरालाल यादव और रामचंद्र कनौजिया को थाना लम्भुआ, संतोष पाल सिंह को थाना अखण्डनगर, शंकर बक्श सिंह और बीरेंद्र कुमार मिश्रा को थाना चाँदा, पंकज कुमार राय और राजेश चंद्र तिवारी को थाना जयसिंहपुर में नई तैनाती मिली है। बलिराम यादव को थाना धनपतगंज, तारा चंद्र और अतिबल सिंह को थाना कोतवाली नगर, रविकांत गुप्ता को साइबर थाना, विजयशंकर पाण्डेय को थाना बन्धुआकला और अजय सिंह को थाना अखण्डनगर में पदस्थापित किया गया है। महिला उप निरीक्षक गीतावती सिंह और मोहिनी देवी मीना को थाना कोतवाली नगर, तथा गायत्री त्रिपाठी को थाना गोसाईगंज में तैनात किया गया है। इसी क्रम में 16 मुख्य आरक्षियों को भी नई तैनाती दी गई है। इनमें जितेंद्र कुमार को थाना कोतवाली नगर, अमृतेश सिंह को थाना कुड़वार, अमरनाथ को थाना धम्मौर, मयंक वर्मा को थाना दोस्तपुर, आनंद कुमार यादव को थाना कादीपुर, बृजेश कुमार यादव को थाना कोतवाली देहात, अवधेश कुमार को थाना चाँदा, श्याम नारायण को थाना शिवगढ़, अशोक कुमार को थाना धनपतगंज, मनीष सत्यार्थी को थाना अखण्डनगर, राजेश कुमार को थाना करौदीकला और रूपेश मौर्या को थाना हलियापुर भेजा गया है। महिला मुख्य आरक्षी सरोज कुमारी यादव को थाना कोतवाली नगर में तथा महिला आरक्षी ममता मौर्या को थाना शिवगढ़ में तैनात किया गया है। आरक्षी जितेंद्र कुमार यादव को थाना जयसिंहपुर में नई जिम्मेदारी मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:लेम्बोर्गिनी केस में घायल ने कारोबारी बेटे को बचाया, धमाके से घर उड़ा; ज्वेलर्स पर IT रेड
    Next Article
    झांसी के ऑटो/टैक्सी ड्राइवरों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ:आरटीओ कार्यालय में चल रहे रजिस्ट्रेशन, अपने साथ परिजनों को भी कर पाएंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment