Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में घोटाले की शिकायत करना महिलाओं को पड़ा भारी:ब्लॉक मिशन मैनेजर ने महिलाओं को प्लांट से हटाया, डीएम से की थी शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में घोटाले की शिकायत करना महिलाओं को महंगा पड़ गया। आरोप है कि शिकायत के बाद ब्लॉक मिशन मैनेजर ने उन्हें प्लांट से हटा दिया, जिससे प्लांट बंद हो गया है। यह मामला निघासन ब्लॉक के चखरा गांव में NRLM योजना के तहत संचालित रोशनी प्रेरणा लघु उद्योग से जुड़ा है। प्लांट की अध्यक्ष रंजीता और कोषाध्यक्ष संध्या ने बताया कि वे दलिया का उत्पादन कर बाल विकास विभाग को आपूर्ति करती हैं। महिलाओं के अनुसार, उन्होंने पलिया के ब्लॉक मिशन मैनेजर ओम प्रकाश के निर्देश पर बाला जी ट्रेंडिंग कंपनी भीरा नामक फर्म को लगभग 42 लाख रुपये का चेक दिया था। उन्हें इस राशि के बदले में केवल 27 लाख रुपये का कच्चा माल मिला। शेष कच्चा माल न मिलने पर महिलाओं ने जिलाधिकारी से शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद ब्लॉक मिशन मैनेजर ओम प्रकाश ने उन्हें और उनके साथ जुड़ी अन्य महिलाओं को पद से हटाकर प्लांट से बाहर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद से प्लांट बंद पड़ा है। महिलाओं ने यह भी बताया कि निघासन में ब्लॉक मिशन मैनेजर की तैनाती होने के बावजूद उनके प्लांट का चार्ज पलिया में तैनात ब्लॉक मिशन मैनेजर को दिया गया था। शिकायत के बाद ब्लॉक मिशन मैनेजर ने कथित तौर पर धमकी दी कि NRLM के DC तक पैसा जाता है और वे जहां चाहें शिकायत कर सकती हैं। पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। निघासन के बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जिला स्तर पर चल रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर की कानाफूसी, मंत्री ने दिया मूंछों पर ताव, VIDEO:खन्ना ने योगी पर सुनाई शायरी; यूपी बजट के सबसे मजेदार पल देखिए
    Next Article
    गोरखपुर में दोस्तों ने 35 बार चाकू से वार किए:शराब और लड़की की पार्टी देकर बुलाया, तड़पा-तड़पाकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment