Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर के खैराबाद में निकला जुलूस:मौलाना बबर अली खां ने कहा- हजरत अली पर मस्जिद में हमला पहला आतंकी अटैक

    13 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के खैराबाद मोहल्ले में मंगलवार रात हजरत अली की शहादत के अवसर पर एक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस इमामबाड़ा बेगम हुसैन से शुरू हुआ। अंजुमन जीनतुल अजा और अंजुमन गुंचए मजलूमिया ने नौहा-मातम कर हजरत अली को श्रद्धांजलि दी। जुलूस की मजलिस को मौलाना बबर अली खां ने संबोधित किया। उन्होंने हजरत अली को दुनिया का ऐसा शासक बताया, जिनके चार साल के शासनकाल में कोई गरीब भूखा नहीं रहा। मौलाना बबर अली खां ने बताया कि 19 रमजान 40 हिजरी को इराक के कूफा शहर की मस्जिद में नमाज पढ़ते समय हजरत अली पर तलवार से हमला किया गया था। उन्होंने इस घटना को इस्लाम के इतिहास और दुनिया का मस्जिद में पहला आतंकी हमला करार दिया। मौलाना के अनुसार, यह हमला इब्ने मुल्जिम ने किया था, जिसके पीछे तत्कालीन शाम (दमिश्क) की हुकूमत का हाथ था। उन्होंने यह भी बताया कि इसी शासक के बेटे ने बाद में कर्बला में इमाम हुसैन का कत्ल कराया था। मौलाना बबर अली खां ने अपने संबोधन में कहा कि हर दौर में बेगुनाह मारे गए, लेकिन उनकी विचारधारा खत्म नहीं हुई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज हजरत अली के वंशज हर जगह मौजूद हैं, जबकि शाम की हुकूमत से जुड़ा कोई यह दावा नहीं कर सकता कि वे उनके वंशज हैं। मौलाना ने हजरत अली के कथन 'बोलो ताकि पहचाने जाओ' का उल्लेख करते हुए कहा कि मुसलमानों के लिए ज्ञान (इल्म) हासिल करना आवश्यक है, ताकि उनकी अपनी एक पहचान बन सके। जुलूस के दौरान 'अली अली हाय अली' की सदा गूंजती रही। यह जुलूस शिया मस्जिद मीर बंदे हसन से होते हुए दोबारा इमामबाड़े पर आकर समाप्त हुआ। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस अवसर पर एमएच खान एडवोकेट, जाहिद अकबर, शोहरत अली, शाहिद अकबर, आसिम सज्जाद, हाजी मुजाहिद अकबर, नसीम हुसैन और अजादार हुसैन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरी नागौरी आज फर्रुखाबाद पहुंचेंगी:होली मिलन समारोह में देंगी प्रस्तुति, तैयारियां पूरी
    Next Article
    मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने छुड़ाया पसीना:दिन का पारा 35 डिग्री पहुंचा, 10 दिनों में तापमान 3.5 डिग्री बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment