Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरीदाबाद में शादी के नाम पर बिट्टू बजरंगी से 'खेला':1.20 लाख में तय हुआ रिश्ता; अलीगढ़ में नहीं मिली दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात

    5 hours ago

    1

    0

    फरीदाबाद नूंह हिंसा मामले में आरोपी और खुद को गौरक्षक बताने वाले बिट्टू बजरंगी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला किसी सांप्रदायिक तनाव या संगठनात्मक गतिविधि से जुड़ा नहीं, बल्कि शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का है। बिना दुल्हन के बारात वापस लौटने की यह घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी निवासी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार पंचाल ने शादी के लिए एक बिचौलिए से संपर्क किया था। बताया गया है कि उसके पड़ोसी के एक रिश्तेदार के माध्यम से उसकी पहचान बंटी नाम के व्यक्ति से हुई। बिट्टू ने अपनी पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए बंटी से विवाह कराने की इच्छा जताई। इसके बाद बंटी ने उसे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती रानी से मिलवाया। शुरुआती मुलाकात में बात आगे नहीं बढ़ी, लेकिन बाद में शादी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। 1 लाख 20 हजार रुपये में तय हुई शादी शिकायत के मुताबिक, शादी कुल 1 लाख 20 हजार रुपये में तय हुई। पांच सितंबर 2025 को आरोपी बंटी ने तीन हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। उसी रात करीब नौ बजे लड़की पक्ष के छह लोग गाड़ियों में बैठकर फरीदाबाद स्थित बिट्टू के घर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, रस्मों और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई और बारात लेकर अलीगढ़ आने को कहा गया। बारात अलीगढ़ पहुंची लेकिन दुल्हन नहीं मिली बिट्टू बजरंगी का आरोप है कि शादी की प्रक्रिया पूरी कराने और अन्य खर्चों के नाम पर बंटी और उसके दोस्त प्रदीप ने उससे 30 हजार रुपये ले लिए। तय कार्यक्रम के अनुसार सात सितंबर को वह बारात लेकर अलीगढ़ के बताए गए मंदिर में पहुंचा। परिवार और रिश्तेदार भी साथ थे। लेकिन जब वे मंदिर पहुंचे तो वहां न तो लड़की मौजूद थी और न ही बिचौलिया बंटी या उसका कोई सहयोगी। बिना दुल्हन के लौटी बारात काफी देर तक इंतजार करने और कई बार फोन मिलाने के बावजूद आरोपियों ने कॉल रिसीव नहीं की। स्थिति स्पष्ट न होने और संपर्क न होने के कारण बिट्टू को मजबूरन बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर फरीदाबाद लौटना पड़ा। इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत और परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया मामले को लेकर बिट्टू बजरंगी ने पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने बंटी, प्रदीप और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी संगठित गिरोह द्वारा शादी के नाम पर ठगी का मामला है। ऑडियो में गुहार लगाते नजर आया इस बीच, बिट्टू बजरंगी का एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में वह पूजा नाम की एक युवती से शादी करने की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। वह खुद को समाज का सम्मानित व्यक्ति बताते हुए कहता है कि घर पर रिश्तेदार बैठे हैं और उसे जवाब देना मुश्किल हो रहा है। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कौन है बिट्टू बजरंगी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद की संजय एन्क्लेव पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। बिट्टू बजरंगी उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया जब 31 जुलाई 2023 को नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा को भड़काने में बिट्टू बजरंगी का भी नाम सामने आया था। वह “गोरक्षा बजरंग फोर्स” नामक संगठन से जुड़ा बताया जाता है। इसके बाद नूंह के सदर थाने में धारा 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत बिट्टू बजरंगी व अन्य 15-20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में पुलिस ने फरीदाबाद से बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया था। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बिट्टू बजरंगी ने फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में उसने अपना नामांकन वापस ले लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी भाजपा में शुरू हुआ ब्राह्मण पावर प्ले?:ब्रजेश पाठक ने बटुकों का सम्मान किया, क्या बदलेगा समीकरण?
    Next Article
    सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी:लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रवाना; कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment