Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में बसपा ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे:2 पर घोषणा बाकी; सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर पेंच, भाजपा खेमे में सन्नाटा

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर की पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर बसपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बाकी दो सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है। वहीं, सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मामला फंसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सुल्तानपुर और लंभुआ सीट पर दावा कर रही है। हालांकि, सपा सुल्तानपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा खेमे में पूरी तरह खामोशी है। उसके चार मौजूदा विधायक भी चुनावी माहौल में अपने इलाकों में नजर नहीं आ रहे हैं। बसपा ने सबसे पहले अगस्त में लंभुआ सीट से शैलेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद सितंबर की शुरुआत में सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा से डॉ. मधुलता वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया। 21 सितंबर को सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो को उम्मीदवार घोषित किया गया। पिछले चुनाव में लंभुआ, सदर और सुल्तानपुर सीट पर बसपा तीसरे नंबर पर रही थी। सुल्तानपुर में उसे 22,521 वोट मिले थे, जबकि लंभुआ सीट पर 42,119 और सदर सीट पर 39,920 वोट मिले थे। सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस सुल्तानपुर और लंभुआ सीट पर अपना दावा कर रही है। सूत्रों के अनुसार, लंभुआ सीट से एक बाहुबली के भाई कांग्रेस के टिकट के दावेदार हैं। सपा जातीय समीकरणों को देखते हुए यह सीट देने को तैयार है। हालांकि, सुल्तानपुर सीट पर बात अटकी हुई है। कांग्रेस इस बार यहां से एक युवा ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी में है। वहीं, लंभुआ सीट पर सपा के एक निषाद शिक्षक नेता ने पीडीए बैठकें करके इलाके में अपनी पकड़ मजबूत की है। दूसरी तरफ, भाजपा खेमे में पूरी तरह खामोशी है। लंभुआ सीट से विधायक सीताराम वर्मा शुरुआत से ही अपने इलाके में निष्क्रिय रहे हैं। इसके अलावा, सुल्तानपुर, सदर और कादीपुर सीट पर भी भाजपा विधायकों में चुनावी उत्साह नहीं दिख रहा है। इस बार कार्यकर्ताओं में भी पहले जैसा जोश नजर नहीं आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेशोत्सव में भव्य भंडारे का आयोजन:इंदिरा नगर में गणेश आरती के बाद हुआ सुंदरकांड पाठ, भंडारे में जुटे भक्त
    Next Article
    बलिया से हापुड़ आ रहा 378 क्विंटल चावल गायब:फर्जी दस्तावेज से 12 लाख की जालसाजी, ट्रांसपोर्टर पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment