Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में डायल 112 का सिपाही सस्पेंड:दो बच्चों की मां ने यौन शोषण का लगाया आरोप, कोर्ट ने भेजा जेल

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में डायल 112 के एक सिपाही को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया है। बल्दीराय थाना क्षेत्र की एक महिला ने डायल 112 पीआरवी 5298 पर तैनात सिपाही आमिर फिरदौस पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर बल्दीराय थाने में अपराध संख्या 55/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने सिपाही आमिर फिरदौस को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को सिपाही का सीएचसी बल्दीराय में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे एसीजेएम चतुर्थ भव्या श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी सिपाही आमिर फिरदौस पुत्र फिरोज अहमद चंदौली जिले के भोरसड़ साहबगंज का निवासी है। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान पीड़िता ने डायल 112 के आरक्षी द्वारा शोषण करने के संबंध में साक्ष्य के साथ शिकायत की थी। सीओ ने बताया कि आरक्षी को तत्काल निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली महिला दो बच्चों की मां है और पूर्व में उसके चरित्र को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं रही हैं। कुछ हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि किसी विवाद के बाद उसने सिपाही के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 27 फरवरी को रूट डायवर्जन:खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण भारी वाहनों का मार्ग बदला
    Next Article
    आगरा में होली पर 33 डिग्री के पार होगा तापमान:इन दिनों पिछले सालों में ऐसा ही रहा है तापमान, आज दिन में रहेगी तेज धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment