Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में इंद्रजीत सिंह ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार:भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, जनसुनवाई पहली प्राथमिकता

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिले में आईएएस अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को नए जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रशासन की प्राथमिकताओं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं और प्राथमिकताएं सुल्तानपुर में गंभीरता से लागू की जाएंगी। उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी कुमार हर्ष से भेंट किया और कहा उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों और परियोजनाओं को गति देने का भी आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान स्थिति और चल रहे प्रोजेक्ट्स का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने आम जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा, "जनता की शिकायतों (IGRS) और अन्य माध्यमों से आने वाली समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। राजस्व न्यायालयों के मामलों को भी गंभीरता से लिया जाएगा ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।" मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुनना होगा। कार्यों में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरटीओ, सीडीओ और डीपीआरओ जैसे विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर पूछे गए सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सभी टीमों के साथ बैठक करेंगे और प्राप्त इनपुट के आधार पर सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दोहराया कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला कोषागार में अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमार सिंह, एडीएम गौरव शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह, सीआरओ बाबूराम, एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर अफीम फैक्ट्री में अग्निशमन सेवा सप्ताह संपन्न:CISF ने मॉक ड्रिल कर आपात स्थितियों से निपटने का दिया संदेश
    Next Article
    UP-कालेज के छात्रों ने खून से लिखा CM को पत्र:हत्यारोपी मंजीत की जेल बदलने और भाई की गिरफ्तारी की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment