Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP-कालेज के छात्रों ने खून से लिखा CM को पत्र:हत्यारोपी मंजीत की जेल बदलने और भाई की गिरफ्तारी की उठाई मांग

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के उदय प्रताप कालेज (UP कालेज) के छात्रों ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखा। छात्र कॉलेज के हुई हत्या के मामले में आरोपी की जेल बदलने, उसके भाई को गिरफ्तार करने और जांच कमेटी बदलने की मांग कर रहे थे। बता दें 20 मार्च की सुबह यूपी कालेज में गोली मारकर छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई थी। छात्र की हत्या कालेज के ही छात्र मंजीत सिंह ने की और फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। छात्रों का आरोप है कि वह जेल से ही धमकी भी दे रहा है। देखिए खून से लेटर लिखने की तस्वीरें… अभी तक नहीं शुरू हुई जांच पूर्व छात्र नेता प्रतीक सिंह ने बताया - यूपी कालेज छात्र सूर्य प्रताप की हत्या को एक महीना बीत गया पर पुलिस प्रशासन ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में डीएम ने जो जांच कमेटी बनाई थी उसने अभी तक जांच ही नहीं शुरू की है। ऐसे में छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। आरोपी का भाई दे रहा धमकी प्रतीक ने आरोप लगाया कि आरोपी का भाई लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लोगों को जातिसूचक बातें कह रहा है। साथ ही धमकी भी दे रहा है। जिस तरह उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया उससे साफ पता चलता है कि उसे हत्या होने वाली है इसके बारे में पता था फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। ऐसे में आज हम लोगों ने खून से यह पत्र लिखा है। हमे मिल रही जान से मारने की धमकी पूर्व छात्र चंदन सिंह ने लेटर के लिए अपना कोन दिया और कहा कि मुझे लगातार धमकी दी जा रही है। कहा जा रहा मुकदमा वापस करवा दो वरना जान से हाथ धो बैठोगे। लेकिन पुलिस प्रशासन हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है। हमारी मांग है कि उसका जेल बदला जाए और मंडल के बाहर उसका।जेल किया जाए तक हम लोग भयमुक्त होकर जी सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में इंद्रजीत सिंह ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार:भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, जनसुनवाई पहली प्राथमिकता
    Next Article
    साक्षी महाराज का विपक्ष पर हमला:उन्नाव में बोले- अखिलेश यादव को पिता मुलायम सिंह से सीख लेनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment