Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में जमीन विवाद, फर्जी एग्रीमेंट से कब्जे का आरोप:पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में एक जमीन विवाद सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति ने फर्जी एग्रीमेंट के जरिए जमीन पर कब्जा करने और निर्माण का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसका मूल एग्रीमेंट वैध है, जबकि दूसरे पक्ष ने जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के शुभम पैलेस खैराबाद निवासी नूरुद्दीन सूफी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर 2017 को उन्होंने साजिदा बेगम पत्नी मोहम्मद अजीम से मेजरगंज चौक स्थित एक मकान को गिराकर नया बनाने का एग्रीमेंट किया था। नूरुद्दीन का आरोप है कि बाद में साजिदा के बेटों फैजी, मो० अशरफ और मोहम्मद अफजल ने कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इसी जमीन का एग्रीमेंट मो. तारिक को कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनका मूल एग्रीमेंट अभी भी वैध है। हालांकि, मो. तारिक, जिसे शहर का नामी बदमाश और माफिया किस्म का व्यक्ति बताया गया है, उस जमीन पर जबरन निर्माण कर रहा है। जब नूरुद्दीन सूफी ने निर्माण रोकने का प्रयास किया, तो उन्हें गाली दी गई और जान से मारने की धमकी मिली। आरोपियों ने उन्हें दोबारा वहां न दिखने और काम न रोकने की चेतावनी भी दी। नूरुद्दीन ने यह भी बताया कि मो. तारिक पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में जमीन के मूल मालिक ने भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पुलिस के कुछ कर्मी आरोपी बिल्डर तारिक से मिले हुए हैं और उन्होंने शिकायत पत्र भी उसे उपलब्ध करा दिया था। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी सौरभ सामंत को जांच सौंपी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर ललितपुर में आक्रोश:वकीलों ने 50 लाख मुआवजे, गिरफ्तारी और प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की
    Next Article
    शेखर शुक्ला अधिवक्ता एकता परिषद के जिलाध्यक्ष नियुक्त:अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए करेंगे संघर्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment