Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर ललितपुर में आक्रोश:वकीलों ने 50 लाख मुआवजे, गिरफ्तारी और प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को रामपुर में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। एसोसिएशन ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी न्यायिक मदन मोहन गुप्ता को सौंपा। इसमें आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि 11 फरवरी को बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्य अधिवक्ता फारूख अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में भारी रोष है। अधिवक्ताओं ने इसे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताते हुए अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसोसिएशन ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' को शीघ्र लागू करने की भी मांग की गई है। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीराम राजपूत, महामंत्री संतोष सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी और कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:आर.डी.पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल सील, नवजात की हुई थी मौत
    Next Article
    सुल्तानपुर में जमीन विवाद, फर्जी एग्रीमेंट से कब्जे का आरोप:पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment