Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में कर्मचारी ने लगाया आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस:विशेष समुदाय में नाराजगी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई थी एफआईआर

    23 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक ग्रेड-3 अभिषेक गिरी पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर स्टेटस का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय में नाराजगी फैल गई है। वायरल स्क्रीनशॉट में अभिषेक गिरी के नाम से पोस्ट किए गए व्हाट्सएप स्टेटस में आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक सरकारी कर्मचारी द्वारा ऐसी टिप्पणी सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। कई उपयोगकर्ताओं ने प्रशासन से इस प्रकरण की जांच कर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की अपील की है। अभिषेक गिरी पहले भी विवादों में रहे हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से संबंधित कथित अनियमितताओं के मामले में उनके खिलाफ बल्दीराय थाने में एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई थी। हालांकि, उस मामले में आगे की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वर्तमान में, वायरल व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया है कि यह मामला उनके संज्ञान में है और आरोपी के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जा रही है। समुदाय विशेष के लोगों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में दो पक्षों में विवाद, 4 लोग घायल:आलू बीज के बकाया भुगतान को लेकर सकरा-मकसूदपुर में चले लाठी-डंडे
    Next Article
    भ्रष्टाचार को लेकर गोंडा एसपी की बड़ी कार्रवाई:रिश्वतखोरी के आरोप में दरोगा सस्पेंड, सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment