Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सड़क हादसा, 3 साल के मासूम की मौत:लखनऊ से गोंडा जा रही पिकअप ने मारी टक्कर, पिता के साथ गया था

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-लखनऊ राज्यमार्ग पर माधवपुर राय के पास आज देर शाम 6.30 बजे हुए एक सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम सूर्यांश सिंह की मौत हो गई। लखनऊ से गोंडा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने सूर्यांश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूर्यांश मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए बालपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सूर्यांश अपने पिता संतराम सिंह के साथ अपने फूफा शेर सिंह और बुआ चांदनी सिंह को सवारी पर बैठाने के लिए माधवपुर राय आए थे। फूफा और बुआ को दिल्ली जाना था, जिसके लिए परिवार के लोग उन्हें छोड़ने आए थे। गोंडा देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोग अपने कुछ रिश्तेदारों को सवारी गाड़ी पर बैठने के लिए लेकर के आए हुए थे और उन्हीं के साथ यह सूर्यांश भी आया था। रिश्तेदारों को बैठने के दौरान यह अचानक थोड़ा सड़क के तरफ चला गया और इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप नहीं से टक्कर मार दी थी जिससे घायल होकर इसकी मौत हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिंकू सिंह से प्रिया सरोज बोलीं- मुझे भूल गए क्या?:क्रिकेटर ने तुरंत गले लगाया; एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंची थीं
    Next Article
    DDU में नेशनल सेमिनार:GST के भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई, टैक्स एक्सपर्ट्स, CA ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment