Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पुलिस टीम पर हमला, VIDEO:मोबाइल छीना-वर्दी फाड़ी, छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम; केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में छेड़खानी के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि यह घटना 28 मार्च को हुई थी। धम्मौर थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंकित यादव नामक युवक उसके साथ लगातार छेड़खानी कर रहा है और उसे भगा ले जाने का प्रयास कर रहा है। अंकित यादव अपने ननिहाल आया हुआ था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए धम्मौर थाना पुलिस की एक टीम आरोपी अंकित यादव को पकड़ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही अंकित को हिरासत में लेने का प्रयास किया, आरोपी, उसके परिजनों और घर की महिलाओं ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट होने लगी। इस हमले में सिपाही संजय यादव की वर्दी फाड़ दी गई और उनका मोबाइल छीन लिया गया, जिसे बाद में लौटा दिया गया। सिपाही अंकुश चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। धम्मौर थाना प्रभारी रजत पांडेय ने बताया कि उप निरीक्षक राजकुमार यादव की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 57/26 दर्ज किया गया है। इसमें आठ नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने पुष्टि की है कि मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा हत्याकांड का दोषी का निधन:हरदोई में बिगड़ी तबीयत, मीट व्यापारी की चाकू से हत्या की थी
    Next Article
    फूलों के बंगले में विराजमान हुए बांके बिहारी:फूल डोल एकादशी पर उमड़ी भीड़, 138 दिन बनेंगे इस बार फूल बंगला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment