Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सदर थाने में CCTV बिना हार्डडिस्क रैक के लगे:शाहजहांपुर में न्यायालय को रिकॉर्डिंग नहीं दे सके, बजट दुरुपयोग का आरोप

    13 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के सदर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में हार्डडिस्क रैक न होने के कारण केवल 15 दिन की रिकॉर्डिंग क्षमता है। इस वजह से पुलिस एक मामले में न्यायालय द्वारा मांगी गई रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं करा सकी। शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी लगाने के नाम पर सरकारी बजट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सदर क्षेत्र के चिनौर निवासी बीना देवी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि उनके पिता सत्यवीर को 14 मार्च को थाने लाया गया था। उन्हें नियम विरुद्ध 33 घंटे तक थाने में रखा गया और फिर मनमाने ढंग से उन पर कार्रवाई के लिए अभिलेख तैयार किए गए। बीना देवी ने अपने पिता को निर्दोष साबित करने के लिए न्यायालय में सदर थाने के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की थी। न्यायालय ने 15 मई को आदेश दिया था कि 14 से 15 मार्च तक की रिकॉर्डिंग पेनड्राइव में उपलब्ध कराई जाए। इस पर 27 मई को प्रभारी निरीक्षक ने जवाब भेजा कि सदर थाने में सात सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग क्षमता लगभग 15 दिन की है। सीसीटीवी लगाने वाले प्रभारी ने बताया कि सेटअप और हार्डडिस्क रैक न होने के कारण रिकॉर्डिंग की अवधि कम है, इसलिए 14 से 15 मार्च की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराना संभव नहीं है। बीना देवी ने कहा कि प्रत्येक थाने में 18 माह तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के स्पष्ट निर्देश हैं, और यदि यह संभव न हो तो कम से कम छह माह की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए। उन्होंने सदर थाने में सीसीटीवी लगवाने के नाम पर सरकारी बजट के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने न्यायालय संबंधित प्रकरण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पति सहित 6 ससुराल वालों पर FIR दर्ज:दहेज प्रताड़ना और गुप्त रूप से दूसरी शादी का आरोप
    Next Article
    उन्नाव में व्यापारी पर मिर्च पाउडर से हमला:बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, मोबाइल भी ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment