Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में शिक्षामित्र पर छात्रा ने लगाया अश्लीलता का आरोप:बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने की जांच, पुलिस ने स्कूल पहुंच किया पड़ताल

    2 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के दूबेपुर ब्लॉक अंतर्गत एक सरकारी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा ने एक शिक्षामित्र पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सामने आई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने मामले की जांच की है, और पुलिस भी स्कूल पहुंची। छात्रा के परिजनों के अनुसार, यह घटना 14 फरवरी को हुई थी। शिक्षामित्र पर छात्रा के साथ अनुचित स्पर्श करने और उसके गाल पर दांत से काटने का आरोप है। छात्रा के पिता ने पहले प्रधानाध्यापक से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने 23 फरवरी को दोबारा लिखित शिकायत दी। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने इस मामले की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दी। बीएसए उपेंद्र गुप्ता के निर्देश पर, दूबेपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रामतीरथ वर्मा ने बुधवार को विद्यालय पहुंचकर जांच की। बीईओ ने छात्रा के पिता और प्रधानाध्यापक के बयान दर्ज किए और अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। जांच के दौरान देहात कोतवाली पुलिस भी विद्यालय पहुंची और मौके पर छानबीन की। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया है और उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बीएसए ने बताया कि शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई का अंतिम निर्णय ग्राम शिक्षा समिति लेगी और इस मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में दो दिन पहले पेपर देकर लौटते समय राह चलते रोका था
    Next Article
    शाहजहांपुर में एसडीएम ने नगर निगम कार्यालय का किया निरीक्षण:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की लंबित फाइलें जांची, 100 साथ ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment