Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में तीसरे दिन भी कई क्षेत्रो में बारिश:रात को हल्के तूफान और वर्षा का ऑरेंज अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

    19 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में मानसून के तीसरे दिन शुक्रवार शाम को हल्की बारिश हुई। जिला प्रशासन ने तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने देर रात मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। रात 12 बजे के बाद हल्के तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लगभग 5.4 मिलीमीटर वर्षा की संभावना है। बीती रात 9 बजे के बाद से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम में काफी राहत मिली है। धनपतगंज विकासखंड में शुक्रवार को बारिश का असर अलग-अलग रहा। कुछ क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई गांवों में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। किसान और आमजन अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि कृषि कार्य गति पकड़ सकें। भदैया क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस वर्षा से उमस भरी गर्मी से राहत मिली और कृषि कार्यों में तेजी आने लगी है। क्षेत्र के खेतों में किसानों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। हालांकि, सड़कों के किनारे और बाजारों में जलभराव की स्थिति भी देखी गई। कूरेभार क्षेत्र में शुक्रवार शाम को 10 मिनट की बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। यहां भी मौसम के इस बदलाव से खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है और खेतों में किसानों की चहलकदमी बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नाबालिग से रेप:पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मेडिकल न कराने, धाराएं न बढ़ाने का आरोप
    Next Article
    ड्राइवरों को सैनिक जैसी मान्यता, 20 लाख बीमा मिले:मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment