Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवक पर तेल पिराई के दौरान हमला:दो सगे भाइयों पर FIR, पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर दी धमकी

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में तेल पिराई के दौरान एक युवक पर हमला किया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में युवक घायल हो गया। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट भी की है। यह घटना शनिवार, 2 मई को शाम करीब 5:30 बजे माधवपुर आचार्य गांव में हुई। गांव निवासी वायु नंदन पाण्डेय (पुत्र अनुराग पाण्डेय) सुरेश नगर चौराहा स्थित एक चक्की पर सरसों के तेल की पिराई कराने गए थे। पीड़ित के अनुसार, जब वह तेल पेरवा रहे थे, तभी गांव के हर्षित पाण्डेय और अमित पाण्डेय उर्फ विध्यपर्वतेश्वर (पुत्रगण सुरेंद्र कुमार पाण्डेय) लाठी-डंडा और चाकू लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने वायु नंदन पाण्डेय को गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वायु नंदन पाण्डेय के दाहिने हाथ की उंगली कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बल्दीराय थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बल्दीराय पुलिस ने वायु नंदन पाण्डेय की तहरीर पर हर्षित पाण्डेय और अमित पाण्डेय के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों ने गांव के एक वॉट्सऐप ग्रुप पर धमकी भरा पोस्ट किया। अंग्रेजी में लिखे इस पोस्ट का हिंदी अनुवाद है: "इस मामले में जो भी लोग शामिल थे, मैं उन सबको पीटूँगा। अब लड़ाई तो शुरू हो ही चुकी है, और अगर कोई इस मामले में दखल देना चाहता है, तो मुझसे बात करे; मैं उससे भी निपट लूँगा। मुझे कॉल करे या मैसेज करके बताए, मैं उससे भी मिलूँगा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:गंभीर बीमारी से परेशान था, पुलिस कर रही मामले की जांच
    Next Article
    विवाहिता की कीटनाशक खाने से मौत:हरदोई में पति पर पिटाई का आरोप, बोला- पत्नी बीमारी से परेशान थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment