Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की कीटनाशक खाने से मौत:हरदोई में पति पर पिटाई का आरोप, बोला- पत्नी बीमारी से परेशान थी

    3 hours ago

    2

    0

    हरियावां थाना क्षेत्र के भदेऊरा गांव में एक विवाहिता की कीटनाशक खाने से मौत हो गई। मृतका की बहन ने मृतका के पति पर पिटाई करने का आरोप लगाया। बताया कि पिटाई से नाराज होकर विवाहिता ने जहर खा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी और मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी बीमारी से परेशान थी। इसलिए उन्होंने जहर खा लिया। भदेऊरा निवासी सर्वेश ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी रामदेवी शनिवार को घर में अकेली थीं। वह खेत में भूसा उठाने गए थे। सर्वेश के अनुसार, रामदेवी लंबे समय से पेट दर्द और बुखार से पीड़ित थीं। कई इलाज के बाद भी फायदा न होने से वह परेशान रहती थीं और इसी वजह से उन्होंने कीटनाशक खा लिया। सर्वेश जब शाम के समय घर लौटे, तो रामदेवी बेहोश मिलीं। उन्हें तत्काल हरियावां सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने शनिवार देर शाम होने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, मृतका की बहन पूनम ने पति सर्वेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूनम के अनुसार, सर्वेश शराब पीकर रामदेवी की पिटाई करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शनिवार को भी सर्वेश ने रामदेवी को पीटा। जिससे नाराज होकर राम देवी ने जहर खा लिया। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की बहन की शिकायत पर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। बताया गया है कि सर्वेश के बहनोई संजय जहानीखेड़ा में रहते हैं, जिनकी बेटी की शादी 23 अप्रैल को थी। इस शादी में शामिल होने के बाद सर्वेश की चार बेटियां और एक बेटा शुक्रवार को वहीं रुक गए थे। सर्वेश अपनी पत्नी रामदेवी के साथ घर लौट आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में युवक पर तेल पिराई के दौरान हमला:दो सगे भाइयों पर FIR, पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर दी धमकी
    Next Article
    शाहजहांपुर में नेपाली व्यक्ति का शव मिला:मदरसे की छत से गिरकर मौत की आशंका, मजदूरी करते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment