Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर पालिका जल-कल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप:चहेती फर्म को लाभ पहुंचाने का आरोप, सभासद ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के जल-कल विभाग में पाइप लाइन विस्तार कार्य में भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगा है। वार्ड नंबर-03 (घोसियाना) की सभासद कंचनलता ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। सभासद कंचनलता द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद ने महुआंरिया रोड (डॉ. हेडगेवार रोड) और शिव वाटिका क्षेत्र में 110 मिमी एचडीपीई पाइप लाइन विस्तार के लिए निविदा आमंत्रित की थी। इस कार्य की अनुमानित लागत 36 लाख रुपये थी। निविदा संख्या 204/ न.पा.परि. सुल्तानपुर/2025-26 दिनांक 26 जून 2025 को प्रकाशित हुई थी। पालिकाध्यक्ष ने अधूरे कार्य का उद्घाटन कर दिया शिकायत में आरोप है कि डॉ. हेडगेवार मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने से पहले ही जुलाई माह में सड़क का डामरीकरण कर दिया गया। इसके बावजूद, पालिकाध्यक्ष ने अधूरे कार्य का उद्घाटन कर दिया। पत्र में यह भी बताया गया है कि निविदा शर्तों के तहत कार्यदायी संस्था से 'हैसियत' और 'चरित्र प्रमाण-पत्र' मांगे गए थे, लेकिन ठेकेदार ने ये महत्वपूर्ण दस्तावेज संलग्न नहीं किए। इसके अतिरिक्त, निविदा की धरोहर राशि सीधे नगर पालिका के खाते में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से जमा होनी थी, जबकि नियमों के विपरीत इसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में स्वीकार किया गया। सभासद कंचनलता ने आरोप लगाया है कि निविदा प्रक्रिया में कई खामियां होने के बावजूद, पालिका प्रशासन एक चहेती फर्म को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेने, भुगतान पर तत्काल रोक लगाने और जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने का निवेदन किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी देने से मना करने पर लड़की को मारा चाकू:गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश
    Next Article
    बस्ती में सफाई कर्मी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:बहन से छेड़छाड़ के विवाद में हुआ था कत्ल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment