Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर पुलिस की होली पर एडवाइजरी जारी:होलिका दहन निर्धारित स्थान पर करें, हुड़दंग पर होगी कानूनी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर पुलिस ने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। जनपदवासियों से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एडवाइजरी के अनुसार, होलिका दहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए और अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो। लोगों को केमिकल युक्त रंगों के बजाय प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। किसी पर जबरदस्ती रंग डालने या हुड़दंग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थलों या संवेदनशील क्षेत्रों में रंग डालने से बचने को कहा गया है ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। डीजे और साउंड सिस्टम ध्वनि प्रदूषण नियमों के तहत निर्धारित मानक के अनुरूप ही संचालित किए जाएं। रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध रहेगा, सिवाय निर्धारित अपवादों के। त्योहार मनाते समय सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न करने का निर्देश दिया गया है। शराब पीकर वाहन चलाना, स्टंट करना, तेज गति से गाड़ी चलाना या तीन सवारी बैठाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। साइबर सुरक्षा के मद्देनजर, फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से होली त्योहार के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन या ऑफर देने वाले हाइपरलिंक/यूआरएल को न खोलने की चेतावनी दी गई है। ऐसे लिंक निजी और वित्तीय जानकारियों को जोखिम में डाल सकते हैं। सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न डालने की हिदायत भी दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल स्थानीय थाने या यूपी-112 पर सूचित करने को कहा गया है। पुलिस ने अफवाहें न फैलाने और उन पर ध्यान न देने की अपील की है। शांति भंग, मारपीट या कानून विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपाइयों का नौचंदी थाने में हंगामा:दुकान की पैड़ी बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फोर्स के साथ CO पहुंचे
    Next Article
    सुल्तानपुर में Invest UP परियोजना में करोड़ों की ठगी:बैंक्वेट हॉल निर्माण अधूरा छोड़ 1.46 करोड़ हड़पने का आरोप, एसपी के निर्देश पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment