Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर पुलिस ने वापस कराए ₹10.33 लाख रुपए:जून में साइबर ठगी के शिकार हुए 19 पीड़ितों को मिली राहत

    23 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर पुलिस ने जून माह में साइबर ठगी के शिकार हुए 19 पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 10 लाख 33 हजार 140 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक उनके बैंक खातों में शुक्रवार को वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल निर्देशन में की गई। नोडल अधिकारी एएसपी बृजनरायण सिंह और क्षेत्राधिकारी, साइबर क्राइम थाना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने ऑनलाइन मार्केटिंग, गेमिंग ऐप, लिंक भेजकर, ओटीपी साझा कराकर, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर और डरा-धमकाकर की गई ठगी से संबंधित मामलों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही और गहन तकनीकी जांच की। जांच के दौरान, संबंधित बैंक, भुगतान सेवा प्रदाताओं, दूरसंचार कंपनियों और अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया। जालसाजों के बैंक खातों को समयबद्ध रूप से फ्रीज कराया गया और आवश्यक पत्राचार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह धनराशि वापस मिल सकी। छोटे अमाउंट वाले पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत इस सफलता पर जिले की पुलिस कप्तान चारू निगम ने एक वीडियो बयान जारी कर जनता से अपील की है। उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी होने के बाद शुरुआती 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यदि पीड़ित तुरंत शिकायत करता है, तो पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर होने से पहले ही होल्ड कर दिया जाता है। एसपी निगम ने स्पष्ट किया कि ठगी का अहसास होते ही सीधे थाने या पुलिस के पास जाने के बजाय, तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि नए मॉड्यूल के तहत अब साइबर थाने के एसएचओ को यह अधिकार दिया गया है कि वे 50,000 रुपये तक की होल्ड राशि को जांच के बाद बिना अदालती चक्कर के सीधे पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करा सकते हैं। इससे छोटे अमाउंट वाले पीड़ितों को बड़ी राहत मिल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूडक्राफ्ट सीजन-2 में पाक कला का शानदार प्रदर्शन:कॉसमॉस मॉल पर हुए कार्यक्रम में शेफ, होम शेफ और बारटेंडर्स ने दिखाया हुनर, सम्मानित हुए संस्थान
    Next Article
    गोंडा में TET परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा:सहायक अध्यापक दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा, बायोमेट्रिक से खुलासा, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment