Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली:रायबरेली पुलिस पासपोर्ट सेवा केंद्र की संघन जांच

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रायबरेली के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पुलिस ने जांच शुरू की। यह कार्रवाई मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर की सूचना पर की गई। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें तमिलनाडु के कुछ संगठनों का नाम सामने आया है। धमकी मिलने के बाद देश भर के पासपोर्ट सेवा केंद्र प्रभारियों को लखनऊ मुख्यालय से एक व्हाट्सऐप संदेश जारी किया गया। संदेश में सभी प्रभारियों को अपने-अपने जिले की स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करने और एहतियातन परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में रायबरेली मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर ने भी स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर अरुण नौहवार ने कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने परिसर की सघन जांच की, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में सामान्य रूप से काम फिर से शुरू हो गया। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालयों में पासपोर्ट सेवा केंद्र अक्सर मुख्य डाकघर परिसर में ही स्थापित होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के सनोटा-पुलिस-चौकी के पास नहर में मिला अज्ञात शव:कई दिन पुराना शव बरामद, शिनाख्त के प्रयास करने में जुटी पुलिस
    Next Article
    जसराना में नहर किनारे मिला युवक का शव:शौच के दौरान नहर में गिरने की आशंका, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment