Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी प्रदेश में सबसे गर्म, पारा 31.4 डिग्री पहुंचा:सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, 18 फरवरी को बारिश के आसार

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में दिन की सर्दी गायब हो गई है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री पहुंच गया। जोकि सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। जोकि सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है। सुबह से खिल रही चटकदार धूप दोपहर में लोगों को परेशान करने लगी है। दिन में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिया है। IMD के अनुसार, रविवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। 30.3 डिग्री तापमान के साथ आगरा दूसरे नंबर पर रहा। जबकि तीसरे नंबर पर बांदा का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 फरवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है। दोपहर में धूप में खड़ा रहना मुश्किल झांसी में नए साल की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई थी। 15 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ी और रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद पश्चिमी विझोभ डिस्टर्ब होने की वजह से 27 जनवरी को एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई थी। अब मैदानी इलाकों से आने वाली हवा के कारण झांसी के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। अब दोपहर में चटकदार धूप निकल रही है। धूप में खड़ा रहना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को दिन का पारा 30 डिग्री था। जो रविवार को 1.4 डिग्री बढ़कर 31.4 डिग्री पहुंच गया। आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 18 फरवरी को बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 फरवरी को रात बारिश होने के आसार है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जबकि रात के तापमान में वृद्वि संभव है। उसके बाद फिर दिन का पारा बढ़ने लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SAMA में राग, ताल और शिव स्तुति का अद्भुत संगम:जोएल वीणा ने समझाया रागों का भाव और महत्व, संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बनी रविवार की शाम
    Next Article
    सुलतानपुर में एक थप्पड़ पर गला रेतकर हत्या:महाशिवरात्रि के मेले में पत्नी को पीटा तो गुस्साए प्रेमी ने पति को मार डाला, पत्नी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment