Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में कांग्रेस का प्रदर्शन:लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में न्याय की मांग, भाजपा को तानाशाह बताया

    1 hour ago

    1

    0

    सम्भल में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नई तहसील पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “मनरेगा बचाओ आंदोलन” के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में था। लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का आरोप लगाया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सम्भल में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय, चंदौसी रोड, सम्भल पर अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप सरोहा तथा गंगाराम कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग पर हो रहे शोषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ तुर्की ने की, जबकि संचालन शहर अध्यक्ष किशोर गौतम ने किया। अंत में संगठन को मजबूती देने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर रेड:आय से 124% ज्यादा संपत्ति अर्जित की, फ्लैट्स में महंगी सजावट कराई
    Next Article
    लोहा कारोबारी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रोया:घर से 39 लाख की चोरी, पैर पकड़कर बोले- मेरा माल वापस करा दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment