Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर रेड:आय से 124% ज्यादा संपत्ति अर्जित की, फ्लैट्स में महंगी सजावट कराई

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के पूर्व अपर नगर आयुक्त दीपक कृष्ण सिन्हा के आगरा स्थित ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। सिन्हा आगरा नगर निगम में वर्ष 2012 से 2017 के दौरान प्रभारी अपर नगर आयुक्त थे। उनके पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज है। टीम ने बुधवार को गाजियाबाद में उनके आवास पर कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया है कि सिन्हा ने गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद में कई संपत्तियां बनाईं। चार फ्लैट खरीदे, महंगा इंटीरियर कराया। ब्रांडेड सामान, बाथरूम और किचन को सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके बैंक खातों से लाखों का लेनदेन होने की जानकारी जांच में सामने आई है। 2 तस्वीरें देखिए… आय से 124 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति अर्जित की आगरा सेक्टर के एसपी (विजिलेंस) आलोक शर्मा ने बताया कि दीपक कृष्ण सिन्हा के खिलाफ जनवरी 2022 में खुली जांच के आदेश हुए थे। उन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे। मामले की जांच रिपोर्ट जनवरी 2025 में शासन को भेजी गई थी। जांच में पता चला कि गाजियाबाद में अपर नगर आयुक्त रहते हुए सिन्हा ने 1.46 करोड़ रुपए की आय और 3.28 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की। वे आय से 124 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने की निरीक्षक रेखा चौरसिया ने 5 जुलाई 2025 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले की विवेचना की जा रही है। बुधवार को गाजियाबाद के 804, वीवीआईपी एड्रेसेस, राजनगर एक्सटेंशन स्थित आवास में लाखों रुपए के आधुनिक सुख-सुविधा के ब्रांडेड आइटम, बड़ी एलईडी, सीडी प्लेयर, कई एसी एवं अन्य सामान मिला था। इसके बाद ही आगरा में छापा मारा गया है। ये है संपत्ति
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ से रैपिड रेल का ट्रायल थोड़ी देर में:बेगमपुल से सरायकाले खां तक दौड़ेगी नमो भारत; 22 फरवरी को PM दिखाएंगे हरी झंडी
    Next Article
    सम्भल में कांग्रेस का प्रदर्शन:लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में न्याय की मांग, भाजपा को तानाशाह बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment