Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान:गौरीगंज टोल प्लाजा पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    अमेठी पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से देर रात एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर यह अभियान गौरीगंज टोल प्लाजा पर केंद्रित था, जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन का उपयोग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। इस सघन वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक, भारी वाणिज्यिक वाहन (HCV), स्लीपर बसें, ईको कैब और अन्य वाहनों की जांच की गई। अभियान का मुख्य लक्ष्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, विशेषकर नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करना था। यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत चलाए गए इस अभियान में प्रभारी यातायात शोभनाथ की टीम भी शामिल थी। शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, सीट बेल्ट न लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हमेशा सीट बेल्ट लगाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सलाह दी गई। पुलिस अधीक्षक अमेठी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल छीनने से गुस्साए युवक ने फंदा लगाया:लखनऊ में पंखे से लटका मिला शव; बुलाने पर नहीं सुना तो पिता ने ले लिया था फोन
    Next Article
    सम्भल में मल्लक शाह बाबा का उर्स संपन्न:हजारों अकीदतमंदों ने की शिरकत, अमन-शांति की दुआ मांगी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment