Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक महासंघ ने टेट अनिवार्यता का विरोध किया:चंदौली में मशाल जुलूस निकालकर कानून बदलने की मांग

    20 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने सोमवार शाम चंदौली जिला मुख्यालय के पूर्व माध्यमिक सदर परिसर में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता का खुला विरोध करते हुए सरकार से इसे खत्म करने के लिए नया कानून बनाने की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। यह जुलूस पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर चंदौली से शुरू होकर कचहरी अंडरपास और पावर हाउस अंडरपास से होते हुए वापस पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर पर आकर समाप्त हुआ। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम इच्छा सिंह और महामंत्री उपेंद्र बहादुर सिंह ने सरकार से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टेट अनिवार्यता का निर्णय दिया गया है। इसके तहत 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट परीक्षा अनिवार्य रूप से पास करने का आदेश दिया गया है, और पास न करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से देश भर के लगभग 25 लाख शिक्षक प्रभावित होंगे। शिक्षक नेताओं ने सरकार से अपील की कि वह टेट अनिवार्यता के निर्णय के खिलाफ कानून में संशोधन कर देश के इन लाखों शिक्षकों की नौकरी बचाए। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने सरकार से अनुरोध किया कि शिक्षक अपनी लड़ाई अनुशासित और संवैधानिक तरीके से तब तक लड़ेंगे, जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती। इस मशाल जुलूस में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित होकर इसे ऐतिहासिक बनाया। जुलूस में सुनील कुमार सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, शाहबाज आलम खान, रामप्रकाश, शशिकांत गुप्ता, अजय सिंह, सपना, धीरेंद्र विक्रम सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, गिरिजेश दादा, जय कुमार सिंह, आत्म प्रकाश पांडेय, संजय यादव, बलिराम, नवीन सिंह, सर्वेश नंदन त्रिपाठी, राम दिलास, ज्ञान चंद्रकांत, कन्हैयालाल गुप्ता, देवब्रत मौर्य, भूपेंद्र यादव, विकास यादव, संजय सिंह शक्ति, विजय, इंद्रजीत यादव, राजेश सिंह, श्रीनिवास खरवार, प्रशांत सिंह, ओम प्रकाश यादव, मनोज पाल, अमित कुमार, राजकुमार जायसवाल, बलराम पाठक, हिमांशु तिवारी, अशफाक अहमद, तनवीर आलम, प्रशांत सिंह, रवि प्रकाश मिश्रा, रेखा सिंह, काजल पाठक, प्रीति जायसवाल, जयंती अग्रहरि और अनुप्रिया पाठक सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुमन लता हिंदू जागृति महिला मंच की अध्यक्ष:रेखा शर्मा महामंत्री नियुक्त, देश-समाज सेवा का लिया संकल्प
    Next Article
    हरदोई में पुलिस ने लूट का खुलासा किया:मुख्य आरोपी कार सहित गिरफ्तार, तीन अन्य पहले ही पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment