Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समीप्ता ग्रुप के होली मिलन में खूब उड़े अबीर-गुलाल:मेरठ में महिलाओं ने खेले स्पेशल गेम्स, होली के गानों पर जमकर डांस

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्री नगर स्थित समीपता ग्रुप ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं और होली स्पेशल गेम्स का आयोजन किया गया, जिसका महिलाओं ने खूब आनंद लिया। पूरे आयोजन में रंग, उमंग और आपसी भाईचारे की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। बॉलीवुड कोरियोग्राफर एकता गुप्ता और फैशन स्टाइलिस्ट निधि जैन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहीं। ग्रुप की ओर से बुके और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं की रचनात्मकता एवं ऊर्जा की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ अनु खरबंदा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों को तिलक लगाकर किया गया। ग्रुप की प्रबंधक संजना वत्स रस्तोगी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इसके पश्चात सहायक प्रबंधक कीर्ति भाटला, पंकुल कपूर और रजनी जुनेजा ने विभिन्न मनोरंजक होली गेम्स का संचालन कर कार्यक्रम में उत्साह भरा। रश्मि भाटला और अनिता निमानी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का सफल संचालन किया, जिससे समारोह की गरिमा बढ़ी। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंजली शर्मा, आंचल अग्रवाल, सपना, रमा रस्तोगी, सविता सिंघल, सोनिया शर्मा, राखी सिंधु, तारणि कपूर, मीनू आहूजा, नम्रता कौर, आशा भारद्वाज, रीना बत्रा, आस्था चावला, एशल, अनीता कनोजिया, रिनी चौधरी, आरती, करिशा, दीपा, अल्का, प्रीति, स्वाती, संध्या, शालू, राखी, मानसी, ज्ञान भाभी, अंकिता, अरुणा, सीमा, ज्योति, आयुषी, मनीषा सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में महिला-पुरुष के बीच मारपीट का वीडियो:पहले व्यक्ति ने महिला को पीटा, पलटवार पर भागा; पुलिस को सूचना नहीं
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में घोसियाने में सड़क बनी, नाली नहीं:जलभराव से लोग परेशान, त्योहारों पर आवागमन मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment