Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का हंगामा:ककरऊ कोठी सब स्टेशन में तोड़फोड़, पत्थर फेंके; स्टाफ ने छिपकर बचाई जान

    23 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में लोगों का आक्रोश सामने आया है। शनिवार दोपहर रहना नाला स्थित ककरऊ कोठी विद्युत सब स्टेशन पर 40 से अधिक महिलाओं ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कार्यालय में रखी मेज, कुर्सियां और शीशे तोड़ दिए। इस अचानक हुए प्रदर्शन से बिजलीघर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सुरक्षित स्थानों पर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं सब स्टेशन पहुंचीं। महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उनका यह भी कहना था कि रीडिंग में पारदर्शिता नहीं है और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है। महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर उनका गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने प्रदर्शन तेज करते हुए बिजलीघर के अंदर रखे फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। मेज-कुर्सियां पलट दी गईं और खिड़कियों व दरवाजों के शीशे तोड़ दिए गए। यह हंगामा करीब आधा घंटे तक चला। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मनमाने बिल दिए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर की खामियां दूर नहीं की गईं और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हंगामे के बाद महिलाएं नारेबाजी करते हुए वापस लौट गईं। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एचपीसीएल कांड: मुख्य आरोपी अजय आगरा भेजा गया:टांग में फंसी गोली निकालने के लिए मेडिकल जांच होगी
    Next Article
    सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- BJP महिलाओं को धोखा दे रही:सपा महिला बिल के समर्थन में है, भाजपा पीडीए को रिजर्वेशन नहीं दे रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment