Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर पखवाड़ा में हो रहा समस्या समाधान:उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान

    3 hours ago

    1

    0

    स्मार्ट मीटर को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी तक “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए कई व्यापक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सेंट्रल लखनऊ ज़ोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे विस्तार से समझाए जा रहे हैं एवं उनकी सभी शंकाओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से मिलने वाली सुविधाओं जैसे आसान भुगतान प्रणाली, रियल टाइम खपत की जानकारी, बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग और त्वरित सेवा के बारे में जानकारी दी जा रही है। सेंट्रल ज़ोन में एक फरवरी से 18 फरवरी तक 26 हजार 743 उपभोक्ताओं ने यूपीपीसीएल स्मार्ट एप से रिचार्ज करवाया है। पखवाड़ा में उपभोक्ताओं को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के UPPCL SMART ऐप की डाउनलोडिंग कराकर लाइव डेमो भी दिया जा रहा है, ताकि उपभोक्ता आसानी से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझा रहे हैं। साथ ही पम्पलेट, पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। चेक मीटर लगाकर पारंपरिक मीटरों से तुलना कर स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीकता प्रदर्शित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं के मन में किसी प्रकार का भ्रम न रहे। हालही में चौक, अमीनाबाद, राजभवन समेत सेंट्रल लखनऊ के सभी डिविजन में हेल्प डेस्क लगाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे के बारे में बताया जा रहा है और शिकायत भी दर्ज की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नूंह हिंसा के आरोपी बिट्‌टू बजरंगी को नहीं मिली दुल्हन:अलीगढ़ से ₹1.20 लाख में रिश्ता, बारात पहुंची तो कोई नहीं मिला; फरीदाबाद में 3 पर FIR
    Next Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर 30 किमी. लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से 12 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें लगीं, एंबुलेंस भी फंसी रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment