Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को फिर मौका:लगातार तीसरी सीरीज में चुने गए, रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी

    1 day ago

    1

    0

    BCCI ने जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई तक होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। बोर्ड ने उनको बाहर करने की कोई वजह भी नहीं बताई है। वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। इंग्लैंड-आयरलैंड की टी-20 टीम की तुलना में भारत ने 6 बदलाव किए हैं। रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी हुई है। प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को पहली बार टी-20 टीम में चुना गया है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन 3 पारियों में 6 रन ही बना सके BCCI ने यह नहीं बताया कि संजू को बाहर किया गया है या आराम दिया गया है। सैमसन ने हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन पारियों में 5, 0 और 1 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया था। वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरा मौका भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में रखा गया है। 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले वैभव ने अपने पहले मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए थे। इसमें दो छक्के शामिल थे। रिंकू और मयंक यादव की वापसी फिनिशर रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की भारतीय टीम में वापसी हुई है। मयंक ने 2024 में भारत के लिए तीन टी-20 मैच खेले थे। इसके बाद चोटों के कारण वे मैदान से दूर रहे। उन्होंने 2026 की शुरुआत में भारत-ए की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच खेलकर वापसी की थी। मयंक ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चार मैच खेले, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और उनका इकोनॉमी रेट 11.37 रहा। अब दो साल बाद मयंक की वापसी हुई है। 4 खिलाड़ियों को पहली बार मौका भारत ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए चार नए खिलाड़ियों को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया है। इनमें प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर-बल्लेबाज), यश ठाकुर (तेज गेंदबाज), अशोक शर्मा (तेज गेंदबाज), हर्ष दुबे (लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर) शामिल हैं। इंग्लैंड वनडे सीरीज में शिवम दुबे की एंट्री जिम्बाब्वे दौरे के लिए अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराए और शिवम दुबे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेसी लगातार 8 मैचों में गोल कर चुके:अजेय अर्जेंटीना का मिस्र से मुकाबला; FIFA वर्ल्ड कप में दूसरी बार स्विट्जरलैंड Vs कोलंबिया
    Next Article
    राहुल द्रविड़ के बेटे की फिफ्टी के बावजूद भारत हारा:अन्वय ने 87 रन बनाए; श्रीलंका U-19 8 विकेट से जीता; सीरीज 1-1 से बराबर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment