Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाधान दिवस में डीएम ने अफसरों की जवाबदेही तय की:अब सिर्फ रिपोर्ट नहीं, शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही बंद होगी शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित होने के बाद ही आख्या अपलोड की जाए। शनिवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पाया कि कई विभाग केवल अधीनस्थ कर्मचारियों की रिपोर्ट पर भरोसा कर रहे हैं और शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद नहीं कर रहे। इसी वजह से शासन स्तर पर प्राप्त फीडबैक में असंतोष सामने आ रहा है। जिलाधिकारी ने विद्युत, स्वास्थ्य, आपूर्ति और नगर निकाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत निस्तारण के प्रति अधिक संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान, ग्राम बटरौली नौनेर निवासी सतनेश कुमार ने शिकायत की कि उनके भूमि अभिलेखों में गलती से नाम कमलेश दर्ज हो गया है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक को मौके पर ही नाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, संसारपुर निवासी गीता देवी ने बताया कि उनके पति का नाम खतौनी में तेजराम दर्ज है, जबकि वास्तविक नाम तालेबर है। इस मामले में भी डीएम ने तत्काल साक्ष्य लेकर नाम सही कराने के निर्देश दिए, जिससे दोनों शिकायतकर्ताओं को तुरंत राहत मिली। चांदपुर निवासी नूरबानो और सबीना ने अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त होने की शिकायत की, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा था और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही थी। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को दोनों मामलों की पात्रता जांच करने और पात्र पाए जाने पर राशन कार्ड बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड निरस्त न हो और अपात्र व्यक्ति को अंत्योदय योजना का लाभ न मिले। डीएम ने भूमि कब्जे के मामलों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करता है तो उसे भू-माफिया के रूप में चिन्हित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। पैमाइश के बाद मेढ़ तोड़कर कब्जा करने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 18 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में ट्रक ने बुजुर्ग को 10 मीटर तक घसीटा:दोनों पैर कुचले, चालक हिरासत में, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क किनारे खड़े थे, उछलकर दूर जाकर गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment