Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र फार्मासिस्ट ने उपमुख्यमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी:सीएमओ ने जांच के आदेश दिए, सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में एक सरकारी फार्मासिस्ट ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। यह टिप्पणी उपमुख्यमंत्री पाठक द्वारा लखनऊ के चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के औचक निरीक्षण के बाद आई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंदगी, लापरवाही और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की थी, जिसके बाद प्रदेशभर के स्वास्थ्य विभाग में सख्ती का माहौल बना है। सीएमओ कार्यालय के पास संचालित अर्बन पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट मनोज राठौर ने सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज भी की। उनकी इस टिप्पणी ने सरकारी सेवा में अनुशासनहीनता का गंभीर प्रश्न खड़ा कर दिया है। जानकारों के अनुसार, सरकारी सेवा में रहते हुए इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना सेवा आचरण नियमों का सीधा उल्लंघन है और इसे कदाचार (misconduct) माना जाता है। इस मामले में सख्त कार्रवाई न होने पर अन्य कर्मचारियों को भी नियमों की अनदेखी करने का प्रोत्साहन मिल सकता है। इस पूरे मामले पर सीएमओ पी.के. राय ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, "आज सुबह जब मैंने देखा तो मोबाइल पर मेरे पास यह खबर थी। मैंने डॉ. प्रेम नाथ, जो हमारे एसीएमओ हैं, उन्हें इस प्रकरण की जांच कर अपने स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में लूट के आरोपी से पुलिस मुठभेड़:आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा, हेड कांस्टेबल भी घायल
    Next Article
    गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद वांछित लुटेरा गिरफ्तार:पुलिस ने पैर में मारी गोली, अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment